
मॉल में आई खौलते पानी की 'बाढ़'! घुटनों तक झुलसे लोग, मच गई चीख पुकार
AajTak
हाल में एक शॉपिंग मॉल में तक चीखपुकार की स्थिति हो गई जब अचानक खौलता पानी अंदर आ गया. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 70 लोग घायल हो गए. दरअसल ये मामला पाइप फटने से जुड़ा था.
दुनिया में बाढ़ जैसे आपदा के चलते अक्सर लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. घर परिवार का पानी में डूब जाना बेहद दुखद होता है लेकिन क्या आपने खौलते पानी की बाढ़ देखी है? दरअसल हाल में रूस में मॉस्को के एक शॉपिंग सेंटर में ऐसी ही बाढ़ आई. इसमें जान माल के नुकसान के अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है.
घटनों तक झुलस गए लोग
यहां बाढ़ जैसी स्थिति हो गई. इस घटना में कुल 4 लोगों की उबलते पानी से जल जाने से मौत हो गई. घटना के दौरान चारों ओर चीख पुकार की स्थिति थी और लगभग 70 लोग घायल हो गए. इसमें से 50 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अचानक से आई इस बाढ के चलते कुल 18 लोग मॉल में फंस भी गए थे.
कैसे आई खौलती बाढ़?
मामला Vremena Goda shopping centre का है. माना जा रहा है कि किसी गर्म पानी के पाइप के अचानक फट जाने के चलते ये बाढ़ आई होगी. मामले की आपराधिक जांच की जा रही है.
छत तक दिखी भाप ही भाप कई रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में सेंटर के फ्लोर पर कई इंच ऊपर तक पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है. एक क्लिप में दिखाई दिया कि पानी कितना गर्म था फ्लोर की छत तक भाप दिखाई पड़ रही है. एक रूसी समाचार आउटलेट का दावा है कि, बाढ़ के पानी को साफ करने की कोशिश में कई लोगों ने पोछे का इस्तेमाल किया, लेकिन लोग घुटने तक गहरे पानी में फंस गए और उनके पैर झुलस गए.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












