
मॉल के वॉशरूम में शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस, सबको देखते ही उठ खड़ा हुआ युवक
AajTak
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एक अजीब घटना हुई. यहां लालपुर स्थित एक मॉल के वॉशरूम में एक युवक के संदिग्ध हालत में पड़े होने की खबर से हड़कंप मच गया.
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर स्थित एक मॉल के वॉशरूम में एक युवक के संदिग्ध हालत में पड़े होने की खबर से हड़कंप मच गया. वॉशरूम में संदिग्ध हालत में पड़े युवक को सबसे पहले सफाई कर्मियों ने देखा था. इसके बाद उन्होंने लोगों को जानकारी दी. इसके बाद पूरे मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
...और फिर उठ खड़ा हुआ युवक
मामले में पुलिस को सूचना मिली कि मॉल के वॉशरूम में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. पुलिस आनन-फानन में मॉल पहुंचती है और उसे वहां वॉशरूम में एक युवक जमीन पर गिरा हुआ मिला. पुलिस को लगा कि मामला संदेहास्पद है इसलिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी जाने लगी. लेकिन फॉरेंसिक टीम के आने से पहले ही वॉशरूम में लेटा हुआ युवक उठ खड़ा हुआ. युवक के होश में आने के बाद पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई.
फिल्म को बीच में ही छोड़ कर गया था राहुल
मिली सूचना के मुताबिक, इस युवक का नाम राहुल कुमार है. वह सोमवार को अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने के लिए मॉल आया था. जब राहुल अपने दोस्तों के साथ फिल्म देख रहा था तभी वह अपने दोस्तों से जरूर काम होने की बात कहकर फिल्म के बीच से ही बाहर निकल गया. राहुल के दोनों दोस्त जब फिल्म देखकर बाहर निकले, तब उनको राहुल कहीं नहीं मिला.
सुबह तक राहुल कुमार के दोस्त उसे खोजते रहे, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. राहुल के दोस्तों ने मॉल कर्मियों से भी मदद मांगी लेकिन उनकी ओर से उनको कोई सहयोग नहीं मिला. मंगलवार सुबह जब वॉशरूम की साफ सफाई करने वाले लोग पहुंचे. तब उन्होंने राहुल को वॉशरूम में गिरा हुआ देख उन्होंने लोगों को इसकी जानकारी दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











