
मॉनसून की विदाई के बाद भी दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, मौसम पर आया ये अपडेट
AajTak
दिल्ली से मॉनसून की विदाई हो गई है लेकिन फिर भी 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस मॉनसून सीजन में दिल्ली में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश दर्ज हुई है.
इस साल दिल्ली में मॉनसून अपने निर्धारित समय से दो दिन की देरी से आया था और एक दिन पहले ही रुखसत हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की अपने सामान्य निर्धारित समय से एक दिन पहले ही दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आधिकारिक रूप से वापसी हो गई है. IMD के मुताबिक, दिल्ली से मॉनसून की विदाई की सामान्य तारीख 25 सितंबर है.
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले साल यानी 2024 में दिल्ली से मॉनसून 2 अक्टूबर को विदा हुआ था.इस साल दिल्ली में मॉनसून दो दिन की देरी से आया और एक दिन पहले चला गया. मौसम विभाग ने जानकारी दी कि इस मॉनसून सीजन में दिल्ली में सामान्य से 41% ज्यादा बारिश हुई है.
ताजा मौसम की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, 28 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियल रह सकता है.
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना मॉनसून की विदाई का मतलब यह नहीं कि दिल्ली या आसपास के इलाकों में बारिश पूरी तरह से बंद हो जाएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बनने की संभावना है. यह सिस्टम मध्य भारत के हिस्सों से होकर जाएगा लेकिन उत्तर भारत के मैदानों तक नहीं पहुंचेगा. फिर भी जैसे ही यह मध्य मध्य प्रदेश और आसपास पहुंचेगा तो इसके किनारे के बादल दिल्ली तक पहुंच सकते हैं. दिल्ली में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है.
दिल्ली में कितनी हुई मॉनसून की बारिश? मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, इस मॉनसून सीजन में दिल्ली में 41% अधिक बारिश हुई है. दिल्ली में कुल बारिश 902.6 मिमी रही, जबकि मौसमी औसत 640.4 मिमी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









