
मॉडल ने अपनी सुंदरता का फायदा उठाया, गार्ड को रिझाकर मां को जेल से भगाया
AajTak
कोलम्बियाई मूल की मॉडल विक्टोरिया मेरलानो कथित तौर पर अपनी मां को जेल से बाहर निकालने की खतरनाक योजना को पूरा करने में सफल रहीं जिसके लिए उसने अपने हुस्न और सुंदरता का सहारा लिया.
एक इंस्टाग्राम मॉडल ने कथित तौर सुरक्षा गार्ड को अपनी तरफ आकर्षित कर जेल में बंद अपनी मां को वहां से फरार करा दिया. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम मॉडल ने पहले सुरक्षा गार्ड का ध्यान भटकाया और फिर रस्सी और बाइक के सहारे पनी मां को जेल से बाहर निकाल लिया. (तस्वीर - Aida Victoria_insta-3)
कोलम्बियाई मूल की मॉडल विक्टोरिया मेरलानो कथित तौर पर अपनी मां को जेल से बाहर निकालने की खतरनाक योजना को पूरा करने में सफल रही जिसके लिए उसने अपनी सुंदरता का सहारा लिया. (तस्वीर - Aida Victoria_insta-3)
कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान मॉडल पर आरोप लगाया कि उसने पूर्व राजनेता ऐडा मेरलानो रेबोलेडो को बोगोटा जेल से बाहर निकलने में मदद की. द सन के मुताबिक जेल की तीसरी मंजिल की खिड़की से बाहर निकलकर और रस्सी का उपयोग करके मॉडल की मां जमीन पर उतरी और वहां से फरार हो गई. (तस्वीर - Aida Victoria_insta-3)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












