
मॉडल नहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के हैं ये PHOTOS, जिसने जेल में बैठ रची मूसेवाला के मर्डर की साजिश
AajTak
Gangster Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई जेल में अपने पास विदेशी सिम रखता है. पांच साल पहले भी उसके पास कुख्यात जेल में भी दो विदेशी सिम कार्ड मिले थे. यह गैंगस्टर अपने गुर्गों को जेल से ही अपराध करने का संदेश भेजता है. यूनिवर्सिटी में भी रह चुका पोस्टर बॉय...
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ करने की तैयारी है. पुलिस अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी लॉरेंस को रिमांड पर ले सकती है. FIR में भी लॉरेंस का नाम दर्ज है और पुलिस का भी मानना है कि हत्या की साजिश तिहाड़ से ही रची गई थी.
हत्या, फिरौती, अपहरण जैसे संगीन मामले में आरोपी लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-8 के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद हैं. वह जेल से ही अपनी गैंग ऑपरेट करता है. कानून की पढ़ाई कर चुका लॉरेंस अपने कॉलेज के दिनों से ही जुर्म की दुनिया में कूद गया था. राजस्थान की जेल में बंद रहने के दौरान वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव था. उसके समर्थक भी फेसबुक पर अपने आका से जुड़ी पोस्ट डालते रहते हैं.
फरीदकोट में तो जेल की सलाखों में कैद होने के बावजूद लॉरेंस ने बॉडी बनाई. इसके फोटो भी बाकायदा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे. जेल की बैरक में वह मोबाइल से सेल्फ भी क्लिक करके शेयर करता था.
पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई
पंजाब के फिरोजपुर में 12 फरवरी 1993 को लॉरेंस बिश्नोई का जन्म हुआ था. 2009 में लॉरेंस ने पंजाब यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया था. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उसने Student Organization of Punjab University (SOPU) जॉइन किया और कुछ समय में ही वह संगठन का कर्ताधर्ता बन गया. कॉलेज की राजनीति से ही उसने जुर्म की दुनिया में कदम रखा था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







