
मॉडल के Facebook पेज से शेयर हुए अश्लील वीडियो, लाखों फैन्स रह गए हैरान!
AajTak
मॉडल का फेसबुक पेज हैक कर उससे पोर्न स्टोरीज शेयर की गईं. इस घटना के बाद मॉडल डर गई हैं . मॉडल ने कहा कि इस घटना का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ा है. मॉडल ने इस बारे में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा से भी संपर्क किया है. मॉडल के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं.
जानी-मानी मॉडल के फेसबुक पेज को हैक करके हैकर्स ने पोर्न कन्टेंट शेयर कर दिया. अचानक अश्लील वीडियो देखकर, उनके लाखों फैन्स हैरान रह गए. घटना के बाद मॉडल ने कहा कि वह बेहद शर्मिंदा महसूस कर रही है. मॉडल का कहना है कि उसे डर है इस घटना से उसके करियर पर असर पड़ेगा. इस मामले में मॉडल ने फेसबुक की पैरेंट कंपनी Meta से भी संपर्क किया है.
मॉडल और पेज 3 गर्ल अपोलोनिया लेवलिन (Apollonia Llewellyn) 'बार्बी' के तौर पर जानी जाती हैं. 23 साल की अपोलोनिया ब्रिटेन के यॉर्कशायर की रहने वाली हैं. उनके फेसबुक पेज पर 54 लाख फॉलोअर्स हैं. इस बिजनेस पेज से ही हैकर्स ने पोर्न कंटेंट शेयर की. इसके बाद अपोलोनिया इस पेज को यूज नहीं कर पा रही हैं.
उन्होंने कहा कि इस पेज पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उन्होंने सालों तक मेहनत की थी, फेसबुक पेज को मेंटेन रखना ही उनका फुलटाइम जॉब था. वह अब हर हाल में अपना फेसबुक पेज वापस चाहती हैं.
अपोलोनिया ने कहा कि जो कुछ उनके साथ हुआ है उससे उनकी छवि को नुकसान हुआ है. अब उन्हें फेसबुक पेज बनाने के लिए 'जीरो' से मेहनत करनी होगी.
23 वर्षीय मॉडल ने कहा- ऐसा लग रहा है कि मेरी जॉब चली गई है. इस घटना से मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ा है. मैंने इस साल 13 देशों में यात्रा की ताकि अपने फैन्स के लिए बेहतरीन कन्टेंट ला सकूं. पर हैकर्स ने पोर्न कन्टेंट फैन्स के साथ शेयर कर दिया. फैन्स तो यही सोच रहे होंगे कि यह सब मैंने किया है.
अपोलोनिया लेवलिन ने कहा कि 14 दिसंबर को यह घटना हुई, इसके बाद से वह ठीक से सो भी नहीं पाई हैं. ऐसा लग रहा है कि फेसबुक के बाद अब वह मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को टार्गेट करेंगे. मैं इस कोशिश में लगी हूं कि फेसबुक अकाउंट को ठीक कर लिया जाए, लेकिन यह उतना आसान नहीं होगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











