
मॉडल के पोस्ट पर बुरी तरह भड़का इजरायल, कहा- यहूदियों का विनाश चाह रही है!
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच पिछले कुछ दिनों से हिंसक तनाव देखने को मिला है. इसके बाद से ही कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. कुछ समय पहले ही एक्स पॉर्न स्टार मिया खलीफा फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के बाद सुर्खियों में थीं. अब एक सुपरमॉडल का बयान इजरायल को नागवार गुजरा है.
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच पिछले कुछ दिनों से हिंसक तनाव देखने को मिला है. इसके बाद से ही कई सेलेब्स ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है. कुछ समय पहले ही एक्स पॉर्न स्टार मिया खलीफा फिलिस्तीन को सपोर्ट करने के बाद सुर्खियों में थीं. अब एक सुपरमॉडल का बयान इजरायल को नागवार गुजरा है. इजरायल और फिलिस्तीन में जब से तनाव बढ़ा है, बेला हदीद और उनकी बहन गिगी भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हो गई हैं और उन्होंने इस मामले से जुड़े कई पोस्ट शेयर किए हैं. उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा कि मैं इस मुद्दे पर काफी कुछ कहना चाहती हूं लेकिन फिलहाल आपको इस मुद्दे पर राय बनाने से पहले अपने आपको एजुकेट करने की जरूरत है. उन्होंने आगे लिखा कि ये किसी धर्म की बात नहीं है. ये एक दूसरे पर नफरत फैलाने को लेकर नहीं है बल्कि ये मुद्दा इजरायल के उपनिवेशवाद, सैन्य कब्जे और फिलिस्तीनियों के जातीय नरसंहार और रंगभेद से जुड़ा हुआ है और ये आज से नहीं बल्कि कई सालों से चला आ रहा है. इसलिए हम फिलिस्तीन की आजादी की मांग रख रहे हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












