
मॉडर्ना-फाइजर जैसी वैक्सीन की मंजूरी में होगी आसानी, DCGI ने उठाया ये बड़ा कदम
AajTak
भारत में विदेशी वैक्सीन की एंट्री की राह अब आसान हो गई है. DCGI द्वारा अब कुछ विदेशी वैक्सीन के हर बैच को ब्रिजिंग ट्रायल से छूट देने का फैसला किया गया है. इस फैसले से फाइजर-मॉडर्ना जैसी वैक्सीन आने में आसानी होगी.
भारत में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं. अब किसी विदेशी वैक्सीन को जिसे बाहरी देशों में इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है, उसे भारत में किसी लोकल ट्रायल से नहीं गुजरना होगा. इससे वैक्सीन को मंजूरी मिलने में आसानी होगी और जल्द ही सप्लाई भी हो पाएगी. ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा जानकारी दी गई है कि किसी विदेशी वैक्सीन के हर बैच को टेस्ट करने के नियम में छूट दी गई है. यानी अब कसौली में होने वाली पोस्ट-लॉन्च ब्रिजिंग ट्रायल को नहीं किया जाएगा. भारत के इस फैसले को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि फाइजर और मॉडर्ना जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों ने इसकी शर्त रखी थी. दोनों ही अमेरिकी कंपनियां हर बैच के लोकल ट्रायल को लेकर अड़ंगा लगा रही थीं. लेकिन अब जब भारत द्वारा इस शर्त को हटाया गया है, तो वैक्सीन सप्लाई की रफ्तार बढ़ सकती है. DCGI द्वारा कहा गया है कि जिन वैक्सीन को US FDA, EMA, EK MHRA, PMDA जापान द्वारा मंजूरी मिली है और जिन वैक्सीन को WHO ने इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी है. अगर इन वैक्सीन को भारत में इम्पोर्ट किया जाता है तो हर बैच के लिए ब्रिजिंग अप्रूवल ट्रायल जरूरी नहीं है. अगर वैक्सीन का वहां की नेशनल लैब की मंजूरी मिली हुई है. विदेशी वैक्सीन के आने में होगी आसानी आपको बता दें कि भारत में इस वक्त वैक्सीन की भारी किल्लत है. अभी मुख्य रूप से कोविशील्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. रूस की स्पुतनिक-वी भी अब कुछ-कुछ इस्तेमाल होने लगी है. लेकिन भारत की कोशिश मॉडर्ना और फाइजर जैसी कंपनियों को भारत में लाने की है. दोनों ही बड़ी कंपनियां हैं और ऐसे में बड़ी मात्रा में वैक्सीन दे सकती हैं. लेकिन कई मसलों को लेकर इन कंपनियों की भारत सरकार के साथ बातचीत अटकी हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे इन्हें सुलझाया जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि जुलाई या अगस्त तक अमेरिकी कंपनियों की वैक्सीन भारत में उपलब्ध हो सकती है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











