
मैसूर गैंगरेप केसः यूनिवर्सिटी ने झील परिसर में शाम को जाने पर लगाई रोक, लगाई जाएगी गश्त
AajTak
Mysuru gang rape पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को तेलंगाना में करीब दो साल पहले पुलिस कार्रवाई की तर्ज पर रेपिस्टों का इलाज कराने का सुझाव दिया, जिसमें आरोपियों को पुलिस ने गोली मार दी थी.
कर्नाटक के मैसूर शहर में एक प्राइवेट कॉलेज में मेडिकल की छात्रा से गैंगरेप मामले में एक ओर जहां राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के डीजीपी को पत्र लिखा है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस बीच हादसे के बाद मैसूर यूनिवर्सिटी ने एहतियात के तौर पर शाम 6 बजे के बाद लोगों के कुकरहल्ली झील परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











