
मैरिड वुमन से पहले इन फिल्मों और सीरीज में दिखाया गया लेस्बियन रिलेशन
AajTak
जब से बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत हुई है तब से आज तक कई फिल्में ऐसी आई हैं जिन्होंने LGBTQ+ कम्युनिटी के बारे में बात की है. हालांकि दर्शकों को इस विषय को अपनाने में काफी समय लगा है. फिर भी बॉलीवुड में ऐसी कई बढ़िया फिल्में रही हैं, जिनमें एक्टर्स ने अपने अभिनय से कमाल कर दिखाया था. यही कारण है कि इन फिल्मों को याद किया जाता है. आज के समय में भी LGBTQ+ कम्युनिटी से जुड़े कई प्रोजेट्स आ रहे हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ बढ़िया लव स्टोरीज के बारे में.
जब से बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत हुई है तब से आज तक कई फिल्में ऐसी आई हैं जिन्होंने LGBTQ+ कम्युनिटी के बारे में बात की है. हालांकि दर्शकों को इस विषय को अपनाने में काफी समय लगा है. फिर भी बॉलीवुड में ऐसी कई बढ़िया फिल्में रही हैं, जिनमें एक्टर्स ने अपने अभिनय से कमाल कर दिखाया था. यही कारण है कि इन फिल्मों को याद किया जाता है. आज के समय में भी LGBTQ+ कम्युनिटी से जुड़े कई प्रोजेट्स आ रहे हैं. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कुछ बढ़िया लव स्टोरीज के बारे में. फायर: डायरेक्टर दीपा मेहता की यह फिल्म ट्रिलॉजी में बनी थी. फायर के बाद अर्थ और वॉटर नाम की फिल्में भी रिलीज की गई थीं. इस फिल्म की बात करें तो यह बॉलीवुड की पहली लेस्बियन फिल्म थी. 1996 में आई फायर में शबाना आजमी और नंदिता दास ने प्रेमिकाओं का किरदार निभाया था. जाहिर है उस समय में इस फिल्म का खूब विरोध भी हुआ था.
'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











