मैनपुरी: हेलीकॉप्टर से ऐसी हुई दुल्हन की विदाई देखते रहे गए लोग
AajTak
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादी में दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई. बताया जा रहा है कि दूल्हे की इच्छा थी कि वो अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर में विदा कराकर अपने घर ले कर जाए. इसीलिए नोएडा से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया था.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शादी में दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई. बताया जा रहा है कि दूल्हे की इच्छा थी कि वो अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर में विदा कराकर अपने घर ले कर जाए. इसके लिए नोएडा से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया था. (फोटो- पुष्पेंद्र सिंह) जनपद एटा के अलीगंज के रहने वाले आर्यन की शादी जनपद मैनपुरी की नेहा के साथ तय हुई थी. बुधवार को मैनपुरी में दोनों की शादी सम्पन्न हुई और इसके बाद दूल्हा आर्यन मैनपुरी से दुल्हन नेहा को हेलीकॉप्टर से अपने घर एटा के अलीगंज विदा कराकर ले गया. गांव में जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा उसके आसपास भीड़ इक्ठ्ठा हो गई. लोग बड़ी ही उत्सुक्ता से हैलीकॉप्टर को देखते रहे. इस मौके पर लड़के और लड़की के परिजनों ने मिलकर दूल्हे और दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाया. इस मौके पर दूल्हे के पिता रामेश्वर का कहना था कि उन्हें ऐसी बहु विदाई को देखकर अच्छा लग रहा है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











