
'मैडम किसी से मिलने नहीं देती थी, सर ने इलाज पर खर्च किए लाखों रुपये...', इंस्पेक्टर ने बताई पूर्व DGP के रिश्तों की कहानी
AajTak
सूत्रों के हवाले से खुलासा हुआ कि पूर्व डीजीपी की हत्या की आरोपी पत्नी पिछले 12 साल से सिजोफ्रेनिया से पीड़ित थीं और उनका इलाज चल रहा था. पल्लवी को अक्सर डर लगता था कि पति उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं. उधर, ओम प्रकाश के जानने वालों का कहना है कि ओमप्रकाश ने भी परिवार के अंदर ही खुद को खतरे की बात कही थी.
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की हत्या से देशभर में सनसनी फैल गई है. रविवार शाम को उनका शव बेंगलुरु स्थित घर में खून से लथपथ हालत में मिला था और बॉडी पर धारदार हथियार से बने घाव के निशान थे. आईपीएस की पत्नी ने हत्या की बात कुबूल करते हुए कहा, 'मैंने राक्षस को मार डाला'. पत्नी के मुताबिक ओमप्रकाश के चेहरे पर पहले पर चिली पाउडर फेंका गया और फिर चाकू से उन्हें मौत के घाट उतार दिया.
पत्नी ने कुबूली हत्या की बात
रिश्तो में दरार का इतना खतरनाक अंजाम भी हो सकता है इसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं था. मूल रूप से बिहार के चंपारण के रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी ओमप्रकाश का शव बैंगलुरु के एक पॉश इलाके में स्थित उनके घर पर ही मिला है. कभी जिस शख्स के पास पूरे कर्नाटक की कानून व्यवस्था संभालने का जिम्मा था, उसी लाश अपने ही घर में लहूलुहान हालत में पड़ी मिली. इस हत्या का इल्जाम भी किसी और पर नहीं बल्कि पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की पत्नी पल्लवी पर है, जिनको हिरासत में लिया गया है.
ये भी पढ़ें: कत्ल के वक्त डिनर टेबल पर बैठ मछली खा रहे थे कर्नाटक के पूर्व DGP, पत्नी ने ले ली जान... मर्डर केस में हुए ये खुलासे
सूत्रों के मुताबिक कत्ल की जो कहानी पल्लवी ने सुनाई वो डरा देने वाली है. सीजोफ्रीनिया से पीड़ित बताई जा रही पल्लनी ने पूर्व डीजीपी के कत्ल के बाद अपनी एक दोस्त को कॉल कर कहा, 'मैंने राक्षस को मार डाला है'. सूत्रों के मुताबिक पहले पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में पल्लवी ने पति की आंखों में चिली पाउडर झोंक दिया. जब पति ओमप्रकाश दर्द के मारे तड़पने लगे, इसी दौरान पल्लवी ने पति की गर्दन पर चाकू से दो वार किए. इसके बाद ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई.
मौके से दो चाकू और बोतल मिली

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







