
'मैं होता तो पुतिन कभी हमला नहीं करते', बोले राष्ट्रपति ट्रंप, रूस-युक्रेन युद्ध के लिए बाइडेन को ठहराया जिम्मेदार
AajTak
ट्रंप ने दावा किया कि मजबूत और उचित अमेरिकी तथा यूक्रेनी नेतृत्व होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर भी दोबारा सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उस चुनाव में धांधली नहीं होती तो रूस-यूक्रेन युद्ध की नौबत कभी नहीं आती.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक लंबा और तीखा बयान जारी करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए सीधे तौर पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को ज़िम्मेदार ठहराया है. ट्रंप ने दावा किया कि मजबूत और उचित अमेरिकी तथा यूक्रेनी नेतृत्व होता तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता. उन्होंने लिखा कि यह संघर्ष मेरे दूसरे कार्यकाल से बहुत पहले शुरू हो गया था, बाइडेन प्रशासन के दौरान और तभी से लगातार बिगड़ता गया है.”
ट्रंप ने 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर भी दोबारा सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उस चुनाव में धांधली नहीं होती तो रूस-यूक्रेन युद्ध की नौबत कभी नहीं आती. उन्होंने दावा किया कि उनके पहले कार्यकाल के दौरान इस मुद्दे पर एक बार भी चर्चा नहीं हुई, व्लादिमीर पुतिन कभी हमला नहीं करते. उन्होंने दावा करते हुए कहा, “पुतिन ने तभी हमला किया जब उन्होंने ‘स्लीपी जो’ बाइडेन को काम करते देखा और सोचा अब मौका है.”
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने एक ऐसी जंग विरासत में पाई है जो कभी होनी ही नहीं चाहिए थी और जो हर किसी के लिए नुकसानदेह है, खासकर उन लाखों लोगों के लिए जिनकी जान बेवजह गई है. उन्होंने यूक्रेन की नेतृत्व-व्यवस्था पर भी कटाक्ष किया और कहा कि वहां की सरकार ने अमेरिका के प्रयासों के प्रति शून्य आभार दिखाया है.
अपने बयान में ट्रंप ने यूरोपीय देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं, जबकि अमेरिका नाटो देशों को भारी मात्रा में हथियार बेच रहा है, जिनका वितरण आगे यूक्रेन को किया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को सब कुछ फ्री, फ्री, फ्री दे दिया, जिसमें बहुत बड़ी रकम भी शामिल थी.
अंत में ट्रंप ने युद्ध को मानवता की एक बड़ी त्रासदी बताते हुए सभी मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि दी और लिखा, “ईश्वर उन सभी आत्माओं को शांति दे, जिन्होंने इस आपदा में अपनी जान गंवाई.”

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










