
'मैं वापस आऊंगा,' फडणवीस को लेकर ट्वीट पर महाराष्ट्र बीजेपी को देनी पड़ी सफाई
AajTak
महाराष्ट्र बीजेपी के एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. यह वीडियो देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे के बाद पोस्ट किया गया. इस ट्वीट में एक वीडियो शेयर किया गया, इसके कैप्शन में लिखा- 'नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए फिर आऊंगा'. इसमें देवेंद्र फडणवीस का बयान और उनकी आवाज का एक वीडियो है. बाद में बीजेपी ने खुद इस वीडियो के बारे में खुलासा किया.
महाराष्ट्र में एक बार फिर बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चर्चा में हैं. एक दिन पहले महाराष्ट्र बीजेपी के एक ट्वीट से राजनीतिक गलियारों में फडणवीस को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया. बाद में पार्टी ने आधिकारिक पेज से ट्वीट डिलीट कर दिया. उसके बाद दूसरे दिन पार्टी ने साफ कर दिया कि एक उत्साही कार्यकर्ता की वजह से गलतफहमी फैली है.
बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा के एक्स हैंडल से 27 अक्टूबर को एक वीडियो के साथ पोस्ट किया गया. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक पुराना वीडियो पोस्ट किया गया. इस वीडियो में फडणवीस घोषणा करते दिख रहे हैं कि वो राज्य की फिर से कमान संभालेंगे. चर्चाएं तेज हुईं तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को सफाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा, यह वीडियो एक 'उत्साही' पार्टी कार्यकर्ता ने पोस्ट कर दिया था. इसका कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.
'शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव'
शुक्रवार को पालघर में पत्रकारों से बातचीत में बावनकुले ने यह भी साफ किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. बावनकुले शुक्रवार को यहां लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे.
'चुनाव प्रचार के वक्त फडणवीस ने दिया था बयान'
दरअसल, महाराष्ट्र बीजेपी ने शुक्रवार को फडणवीस का जो वीडियो पोस्ट किया था, वो चार साल पुराना था. 2019 में विधानसभा चुनाव के प्रचार में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, 'मैं फिर आऊंगा'. हालांकि, चुनाव परिणाम आए तो बीजेपी सरकार नहीं बना सकी थी. अब वीडियो के एक्स हैंडल पर इस वीडियो को ट्वीट किया गया और कैप्शन में लिखा- मैं महाराष्ट्र के नए निर्माण के लिए वापस आऊंगा. हालांकि, दो घंटे बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. इस वीडियो के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











