
'मैं वही हूं जो...', Domino's के डिलीवरी बॉय ने महिला को किया प्रपोज, वायरल हुआ मैसेज
AajTak
हाल में एक महिला ने डोमिनोज से पिज्जा मंगाया तो अगले दिन उसे डिलीवरी बॉय का मैसेज ही आ गया. इस शख्स ने महिला से कुछ ऐसा कहा कि उसके होश ही उड़ गए. महिला ने सोशल मीडिया पर इसक स्क्रीनशॉट शेयर किया तो वायरल हो गया.
ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन कैब बुकिंग, ऑनलाइन फूड डिलीवरी जैसी कई चीजों के लिए हमें अपने फोन नंबर रजिस्टर करना होता है. ऐसे में इसी नंबर का कब कोई मिसयूज कर ले नहीं कहा जा सकता. हाल में एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. महिला ने ट्विटर के जरिए पूरा किस्सा बताया तो लोग हैरान रह गए. कनिष्ठा नाम की महिला ने बताया कि उसने ऑनलाइन डोमिनोज (Domino's Pizza) से एक पिज्जा मंगाया था. इसके बाद जो हुआ उससे वह डर गई.
'मैं आपको पिज्जा देने आया था, मैं वही हूं.'
कनिष्ठा ने बताया कि पिज्जा मंगाने के अगले दिन उसे डिलिवरी बॉय का मेसेज आया. इसमें उसने लिखा था- 'सॉरी मेरा नाम कबीर है, कल मैं आपके यहां पिज्जा देने आया था. मैं वही हूं. मैं आपको पसंद करता हूं.'
महिला ने इस चैट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए. साथ ही उसने कैप्शन में लिखा- मैं पूछना चाहती हूं कि क्या किसी डिलीवरी बॉय को इसलिए भेजा जाता है ताकि वह कस्टमर के नंबर और एड्रेस का गलत उपयोग करे. अगर ये लड़का मुझे पसंद करता भी है तो क्या कंपनी के जरिए फोन नंबर का दुरुपयोग ठीक है?
'डिलीवरी बॉय के अलग-अलग नाम?'
महिला ने डोमिनोज की ओर से शिकायत को नजरअंदाज करने से जुड़ी चैट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया. साथ ही उसने कहा कि चैट पर इसका नाम कबीर है और डोमिनोज स्टोर में मन्नू, वहीं ईमेल एड्रेस में इसका नाम कबीर बबलू है, आप समझ सकते हैं अलग-अलग नामों के साथ ये लड़का क्या कर रहा है. मामला उत्तर प्रदेश का है. ऐसे में ट्वीट के जवाब में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा, "चिंता न करें, आपातकालीन सहायता तुरंत पहुंच रही है... उचित कार्रवाई की जाएगी."

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












