
'मैं रहता दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं...' स्टालिन सरकार पर गरजे अमित शाह
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उनकी पार्टी डीएमके पर कामकाज के दौरान भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. मदुरै में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने डीएमके सरकार द्वारा किया गया भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों का जिक्र किया और 2026 में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बीजेपी की सरकार बनने का भी दावा किया.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मदुरै में आयोजित सभा में तमिलनाडु की वर्तमान सरकार डीएमके पर भारी आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में डीएमके ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं. अमित शाह ने कहा कि केंद्र द्वारा दी गई 450 करोड़ रुपये मूल्य की पोषण किटें निजी कंपनी को सौंपकर गरीबों को भोजन से वंचित किया गया.
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं रहता तो दिल्ली में हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु में लगे रहते हैं. यहां के मुख्यमंत्री जी कहते हैं कि अमित शाह, डीएमके को नहीं हरा सकते. स्टालिन साहब आप सही कहते है, मैं डीएमके को नहीं हरा सकता, लेकिन तमिलनाडु की जनता डीएमके को हरा सकती है."
अमित शाह ने दावा किया कि डीएमके सरकार पर 4600 करोड़ रुपये के अवैध रेत खनन घोटाले का आरोप भी है, जिसका असर सीधे राज्य के गरीबों पर पड़ा और उन्हें महंगी रेत खरीदनी पड़ी, ताकि पार्टी लाभ कमा सके. साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (तस्माक) घोटाले को भी उठाया, जिसमें राज्य को 39,000 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया. गृह मंत्री ने कहा कि यह राशि तमिलनाडु के प्रत्येक स्कूल में दो अतिरिक्त कमरे बनाने में लगाई जा सकती थी.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के दौरे पर अमित शाह, देर रात पहुंचे मदुरै, बीजेपी स्टेट कोर कमेटी की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच पर लगाई थी रोक

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









