
'मैं मुख्यमंत्री पद की दौड़ में न कल था और न आज हूं...' केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान
AajTak
MP Assembly Election 2023: मध्यप्रदेश के श्योपुर में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभा स्थल पर मीडिया से बात की. इस दौरान तोमर ने एमपी में बीजेपी के सीएम फेस के तमाम कयासों और अटकलों से पर्दा हटाया.
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तेज राजनीतिक सरगर्मी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री और बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताया है. केंद्रीय मंत्री ने यह बयान श्योपुर से प्रारंभ होने जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते समय दिया.
मध्यप्रदेश के श्योपुर में 5 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. इसकी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री ने सभा स्थल पर मीडिया से बात की. तोमर ने एमपी में बीजेपी के सीएम चेहरे के तमाम कयासों और अटकलों से पर्दा हटाते हुए कहा है कि शिवराज सिंह मुख्यमंत्री हैं. इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए. मैं सीएम की दौड़ में न कल था, न आज हूं और न ही कल रहूंगा.
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भी पलटवार किया. सनातन धर्म को लेकर दिए गए स्टालिन के बयान तोमर ने कहा कि सनातन, सनातन है, और ये अनंत है. इसका अंत करने वाला कोई आदमी आजतक पैदा नहीं हुआ है.
बता दें कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








