
'मैं महाराष्ट्र सीएम पद की रेस में नहीं, लेकिन...', आजतक से खास बातचीत में बोले एकनाथ शिंदे
AajTak
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं, लेकिन ये भी तय है कि सीएम महायुति का ही होगा.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि मैं सीएम पद की रेस में नहीं हूं, लेकिन ये भी तय है कि सीएम महायुति का ही होगा. इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. सीएम शिंदे ने कहा कि कांग्रेस की नीति 'फूट डालो राज करो' की है. उन्होंने ये भी पूछा कि राहुल गांधी, बालासाहेब को हिंदू हृदय सम्राट कब कहेंगे?
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि मैं अपनी पार्टी को कभी भी कांग्रेस नहीं बनने दूंगा, लेकिन उद्धव ठाकरे खुद के स्वार्थ और मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ चले गए, कुर्सी के लिए ही वह वहां गए. उन्हे लगा कि हमारे बिना सरकार नहीं बनेगी. उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपा है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









