
'मैं मरने जा रहा हूं' वीडियो कॉल पर साले से बोला जीजा, इतने में आ गई ट्रेन
AajTak
बांदा में एक शराबी युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. सुसाइड करने से पहले मृतक ने अपने साले को वीडियो कॉल कर बताया कि वह मरने जा रहा है. साले अजय कुमार ने अपने जीजा को खूब समझाया पर वह नहीं माना. उसने झांसी प्रयागराज रेलवे लाइन में इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगे लेटकर अपनी जान दी.
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक शराबी युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. खुदकुशी से पहले युवक ने दिल्ली में रह रहे अपने साले को वीडियो कॉल कर दिखाया कि वह ट्रेन की पटरी पर मरने के लिए लेटा है. जीजा को ऐसे पटरी पर लेटा देख साले के होश उड़ गए और उसने अपने जीजा को बचाने के लिए कई रिश्तेदारों को फोन किए. पर वह अपने जीजा को नहीं बचा पाया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जानकारी के मुताबिक हमीरपुर के सिसोलर गांव का रहने वाला 35 वर्षीय अनिल अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली के अलीगंज में किराए में रहता था. वह मजदूरी कर अपना परिवार को पालता था. सोमवार शाम उसने झांसी प्रयागराज रेलवे लाइन में इंटरसिटी एक्सप्रेस से लेटकर अपनी जान दी.
शराब के नशे में ट्रेन से कटकर शख्स ने की खुदकुशी
मृतक के साले अजय कुमार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार चलाता था. सोमवार शाम वह ठेकेदार के पास गया और बेटी के इलाज के लिए पैसा मांगे. ठेकेदार ने उसे 200 रुपये दिए, जिसके बाद उसने शराब पी और रेलवे ट्रैक पर पहुंचा. फिर दिल्ली में रह रहे साले मिथुन को फोन पर वीडियो कॉल की. ट्रेन की पटरी को देखकर मिथुन ने कारण पूछा और तुरंत ही वहां से हटने के लिए कहा. लेकिन वो नहीं माना इतनी देर में ट्रेन आ गई.
सुसाइड करने से पहले मृतक के साले को वीडियो कॉल की
साले अजय कुमार ने बताया कि मृतक के चार बेटे और एक बेटी है. जीजा पहले दिल्ली के रहकर मजदूरी करते थे, जून माह में साली की शादी में आए थे, घटना के बाद परिजनों के हाल बेहाल है, पत्नी बेसुध हालत में है. एसपी ऑफिस के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर के सिसोलर गांव के रहने वाले अनिल उम्र 35 वर्ष ने शराब के नशे में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है. आगे की कार्रवाई जांच करके की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











