
'मैं भारत आने को तैयार...', अंजू के पति नसरुल्लाह ने क्यों कहा ऐसा?
AajTak
अंजू की भारत वापसी पर उनके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का बयान आया है. नसरुल्लाह ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर अंजू चाहेगी तो वो भी भारत आने को तैयार है.
राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू एक बार फिर चर्चा में है. वह छह महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौट आई है. अंजू ने 25 जुलाई को पाकिस्तान के नसरुल्लाह से निकाह कर लिया था. अंजू ने निकाह के साथ धर्म परिवर्तन कर अपना नाम भी बदल कर फातिमा कर लिया था.
लेकिन अब अंजू की भारत वापसी पर उनके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह का बयान आया है. नसरुल्लाह ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर अंजू चाहेगी तो वो भी भारत आने को तैयार है.
नसरुल्लाह ने कहा, 'अगर अंजू मुझे भारत बुलाती है तो मैं आ सकता हूं. अगर पाकिस्तान लौटना चाहती है तो ऐसा भी कर सकती है.'
उन्होंने कहा कि वो अंजू के लिए कुछ भी कर सकता है. उसने अंजू के साथ लड़ाई-झगड़े की अफवाह को भी खारिज किया है. नसरुल्लाह ने दावा किया कि अंजू अपने पिता और अपने पहले पति के संपर्क में नहीं है. उसने ये भी कहा कि मुलाकात से पहले ही उन दोनों का रिलेशनशिप 4-5 साल पहले ही शुरू हो गया था.
राजस्थान की भिवाड़ी की रहने वाली अंजू इस साल तब चर्चा में आई थी, जब वो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह में रहने वाले नसरुल्लाह से निकाह करने के लिए वहां चली गई थी. अंजू ने दावा किया था कि नसरुल्लाह से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी.
29 नवंबर को अंजू वाघा बॉर्डर के जरिए फिर भारत आई है. अमृतसर में उससे पंजाब पुलिस और आईबी ने पूछताछ की और उसके बाद उसे नई दिल्ली जाने की इजाजत दी. दिल्ली एयरपोर्ट पर अंजू से जब मीडिया ने सवाल-जवाब किए तो उसने कहा कि वो इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहती.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











