
'मैं जा रही हूं, लव यू...', मां ने डाटा तो 16 वर्षीय छात्रा ने किया सुसाइड
AajTak
गुजरात के वडोदरा में एक 16 वर्षीय छात्रा न फांसी लगाकर जान दे दी. उसने ऐसा कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उसकी मां ने उसे सहेली के साथ जाने पर डांट दिया था. साथ ही मां ने उसे अपनी ही गाड़ी हर दिन ले जाने के लिए भी फटकार लगाई थी.
पिछले कुछ सालों में माता-पिता की डांट या परीक्षा में फेल होने के डर से छात्रों द्वारा आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला गुजरात के वडोदरा के भायली से भी आया है. जहां एक मां ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को डांटा तो वह उनसे नाराज हो गई और दो दिन बाद फांसी लगाकर जान दे दी.
जानकारी के मुताबिक वडोदरा के भायली में एक विधवा के दो बच्चे थे. जिसमें उसकी बेटी बड़ी थी और 16 साल की थी. बच्ची 11वीं कक्षा में पढ़ती थी. शनिवार को उसने फांसी लगाकर जान दे दी. उसने यह कदम उस समय उठाया, जब उसकी मां आस-पास के घरों में काम करने गई थी.
यह भी पढ़ें: खाई ढेर सारी नींद की गोलियां, सुसाइड नोट लेकर पहुंच गया विधायक के ऑफिस और फिर...
जब मां घर लौटी तो उसने उसे फंदे से लटका पाया. जिसके उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची. आत्महत्या करने से पहले मृतका ने अपनी मां को एक पत्र लिखा था. जिसमें कहा था कि मां आपकी बेटी आपके नियंत्रण में नहीं है, मेरे छोटे भाई का ख्याल रखना. सबको खुश रहना चाहिए. मैं जा रही हूं, लव यू मां.
मां ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले मां ने उसे सहेली के साथ जाने पर डांटा था कि तुम्हारी सहेली अपना वाहन क्यों नहीं लाती. तुम हमेशा अपने वाहन से क्यों जाती हो? इसके 2 दिन बाद बेटी ने फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









