
'मैं चला जाता तो उनका क्या होता...', पहली बार गहलोत ने बताई बागी विधायकों की नाराजगी की वजह
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 25 सितंबर के घटनाक्रम पर बात की. उन्होंने कहा- 'जब मैंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को विधायकों को समझाने के लिए भेजा था तो वे (बागी MLAs) इस बात से बहुत नाराज थे कि मैंने उनसे 2020 में वादा किया था कि मैं आपका अभिभावक बनूंगा. विधायक इस बात से नाराज थे कि राजस्थान में अकेले रहने से उनका क्या होगा?
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार सुबह पहली बार बागी विधायकों के नाराज होने की वजह खुलकर सामने रखी. इसके साथ ही उन्होंने पायलट गुट पर भी निशाना साधा. एक समारोह में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद जब गहलोत से पूछा गया कि क्या सब ठीक है तो उन्होंने कहा- 'कांग्रेस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एक लाइन का प्रस्ताव पारित नहीं हो पाया. इसका मुझे भी दुख है कि प्रस्ताव पारित नहीं करवा पाया. इसलिए मैंने माफी भी मांगी, लेकिन ये स्थिति क्यों आई?'
गहलोत ने आगे कहा- 'जब मैंने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद डोटासरा को विधायकों को समझाने के लिए भेजा था तो वे (बागी MLAs) इस बात से बहुत नाराज थे कि मैंने उनसे 2020 में वादा किया था कि मैं आपका अभिभावक बनूंगा. विधायक इस बात से नाराज थे कि राजस्थान में अकेले रहने से उनका क्या होगा? विधायक दल का नेता होने के नाते जो हुआ, उसकी मैं जिम्मेदारी लेता हूं.' बताते चलें कि 2020 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने 18 विधायकों के साथ बगावत कर दी थी और मुख्यमंत्री गहलोत से नाराज होकर मानेसर (हरियाणा) चले गए थे. बाद में आलाकमान के दखल देने के बाद पायलट की वापसी हुई थी. इस दौरान गहलोत ने पार्टी में बड़ी टूट होने से भी बचा लिया था.
गहलोत बोले- कुछ विधायक शाह और प्रधान के साथ बैठे थे
सीएम गहलोत ने शनिवार को कहा- 'विधायकों ने सोचा कि दूसरों को स्वीकार करने के बजाय बगावत करना बेहतर है. उन्होंने गहलोत कैंप की तरफ इशारा किया और कहा- 'सभी जानते हैं कि कुछ विधायक अमित शाह, जफर इस्लाम और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठे थे. सभी जानते हैं कि भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही थी. वे सरकार को पांच साल पूरे नहीं करने देना चाहते हैं.'
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में एकतरफा जीतेंगे खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव पर गहलोत ने कहा कि शशि थरूर भी अच्छे उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा- 'हमने उन्हें यूएन महासचिव का चुनाव लड़ने के तरीके से देखा है. वह कुलीन वर्ग से आते हैं, लेकिन उनके पास खड़गे जैसा अनुभव नहीं है. खड़गे 11 बार चुनाव जीत चुके हैं. खड़गे बूथ और ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत कर सकते हैं. उनके पास काम करने का अनुभव है.' मुझे लगता है कि संगठन स्तर और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में खड़गे एकतरफा जीत हासिल करेंगे.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










