
'मैं कहीं जाने की कोशिश करती हूं तो तमाशा करते हैं', बोलीं Priyanka Gandhi Vadra
AajTak
प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में लिया है. लखनऊ पुलिस ने धारा 144 और और ला एंड आर्डर का हवाला देते हुए उन्हें हिरासत में लिया. पुलिस प्रियंका गांधी को लेकर पुलिस लाइन पहुंच रही है. इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी मैं पार्टी कार्यालय के अलावा किसी अन्य स्थान पर जाने की कोशिश करती हूं, तो वे (प्रशासन) मुझे रोकने की कोशिश करते हैं, इससे जनता को भी असुविधा हो रही है. देखें

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











