
'मैं कब दूंगी खुशखबरी', Rakhi Sawant बनना चाहती हैं आदिल के बच्चे की मां!
AajTak
राखी सावंत ने मां बनने की इच्छा जताई है. पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा कि मैं जब खुशखबरी दूंगी तो तुरंत शादी कर लूंगी. राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ अस्पताल से चेकअप करवा के निकल रही थीं.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत भी मां बनना चाहती हैं. जी हां, ये कोई अफवाह नहीं है, खुद एक्ट्रेस ने इस बात को पैपराजी के सामने जाहिर किया है. राखी सावंत पर इन दिनों आदिल के प्यार का जबरदस्त खुमार है, एक्ट्रेस जहां भी जाती हैं साथ में आदिल भी स्पॉट किए जाते हैं. वहीं जब आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर राखी से सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने बड़े ही मजेदार तरीके से अपनी विश जाहिर कर दी.
राखी बनना चाहती हैं 'मां' राखी आदिल के साथ अस्पताल से बाहर निकल रही थीं, जहां उन्हें पैप्स ने फोटोग्राफी के लिए घेर लिया. फिर क्या था एक बार कैमरा सामने आए और राखी के मुंह से कोई मजेदार बात ना निकले ऐसा हो ही नहीं सकता. जब फोटोग्राफर्स ने राखी से उनके अस्पताल से निकलने और आलिया के मां बनने पर सवाल किया तो ड्रामा क्वीन ने बड़े प्यार से कहा- मैं कब मां बनूंगी, मैं चाहती हूं मां बनना. एक्ट्रेस ने साथ ही क्लियर किया कि शादी से पहले भी आ सकती है ना खुशखबरी, लेकिन मैं जब भी खुशखबरी दूंगी तो उसके अगले दिन ही शादी कर लूंगी. आजकल तो ऐसा ही चल रहा है ना.
बीच सड़क बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं Rakhi Sawant, आमिर खान के गाने पर किया डांस
राखी ने आगे कहा कि अबॉर्ट करना गुनाह है, मुझे तो सिर्फ इतना पता है कि मेरी कोख से जो जन्म लेगा वो मसीहा जन्म लेगा, जो सेवियर होगा इस देश के लिए. जो मर्डर, अपराध में फंसे लोगों को रास्ता दिखाएगा. हो सकता है ना ऐसा, क्योंकि आप लोग तो जानते हो मैं कितनी अच्छी लड़की हूं. वहीं इसके बाद राखी ने खुद को 'राखी मां' से भी बुलाया और आस-पास खड़े फैन्स से खुद का जयकारा भी लगवाया.
राखी सावंत कितनी बड़ी एंटरटेनर हैं, ये बात तो सभी जानते हैं. राखी कहीं भी कुछ भी कर सकती हैं, कुछ भी कह सकती हैं. आदिल के साथ रिश्ते में आने के बाद से राखी में भी कई पॉजिटिव बदलाव आए हैं. हाल ही में उन्होंने आदिल के गिफ्ट किए दुबई बेस्ड घर की झलक भी शेयर की थी.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











