
'मैं उनकी नाजायज बेटी...', ट्विंकल खन्ना के खुलासे से चौंकी आलिया, ऋषि कपूर से था कनेक्शन
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में वरुण धवन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहुंचे. इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने एक ऋषि कपूर को लेकर किस्सा शेयर किया. जिससे आलिया भट्ट के होश उड़ गए.
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और एक्ट्रेस काजोल ने एक टॉक शो की शुरुआत की है, जिसका नाम 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' है. इस टॉक शो में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत कर चुके हैं. हाल ही में आलिया भट्ट और वरुण धवन शो में पहुंचे. जहां दोनों ने पर्सनल लाइफ से लेकर करियर की बातें शेयर की. इस बीच ट्विंकल खन्ना ने ऐसा कुछ कहा, जिसे सुन आलिया हैरान हो गईं.
दरअसल बातों-बातों में आलिया भट्ट और वरुण धवन ने दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर का जिक्र किया. इस दौरान वरुण धवन और आलिया भट्ट ने बताया कि कैसे फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की शूटिंग के दौरान उन्होंने ऋषि कपूर संग वक्त बिताया था. इस दौरान आलिया ने कहा, 'उन्हें ऋषि कपूर की बहुत याद आती है.'
ट्विंकल खन्ना की बात से हैरान हुई आलिया वहीं ट्विंकल खन्ना ने आलिया और वरुण से एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'मैं आलिया के ससुर जी की वजह से लगभग कपूर बन गई थी. दरअसल मेरे जन्मदिन पर बहुत प्यार से ट्वीट करते हुए लिखा, 'तुम जानती हो, जब तुम अपनी मां के पेट में थी तो मैं उनके लिए गाना गाया करता था. तो हर किसी को लगा कि मैं उनकी नाजायज बेटी हूं. इस चीज के लिए वह ट्रोल हो गए और उन्हें सफाई देने के साथ-साथ माफी भी मांगनी पड़ी.'
वहीं ट्विंकल खन्ना की ये बातें सुनकर आलिया भट्ट भी हैरान हो गईं. इसके बाद ट्विंकल खन्ना ने आलिया को तुरंत ही जवाब दिया, 'मैं तुम्हारी भाभी नहीं हूं, ये बस एक गलती थी.' इस बीच वरुण ने भी बोलते हुए कहा, 'उसे समझ नहीं आ रहा कि कैसे रिएक्ट करें.' बता दें कि ऋषि कपूर और ट्विंकल खन्ना की मां, दिग्गज स्टार डिंपल कपाड़िया ने राज कपूर की 1973 की क्लासिक फिल्म 'बॉबी' से साथ में एक्टिंग की शुरुआत की थी.
आलिया ने किया ऋषि कपूर को याद शो के दौरान आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी से पहले फिल्म 'कपूर एंड संस' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर के साथ बिताए समय की यादों को शेयर किया. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं उस समय रणबीर को डेट नहीं कर रही थी, लेकिन हम (वह और ऋषि कपूर) हर शाम साथ घूमते थे. उनके पास सुनाने के लिए बहुत ही शानदार कहानियां होती थीं. शूटिंग के बाद वह सबको बुलाकर आराम करते और साथ में डिनर करते थे. वह माहौल बहुत अच्छा था, मुझे उनकी बहुत याद आती है. अब, जब भी लोग राहा को देखते हैं, तो कहते हैं कि वह मिनी ऋषि कपूर और आलिया भट्ट हैं.'

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











