
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
ABP News
Donald Trump On US Elections: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव में चोरी और धांधली होने की बात फिर दोहराई है और इसमें सुधार की मांग की है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि अमेरिकी चुनाव चोरी और धांधली से प्रभावित हैं. जनता के भरोसे को फिर से कायम करने के लिए ट्रंप ने नियमों में बड़े बदलाव की मांग की है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते सिस्टम में सुधार नहीं किया गया तो संयुक्त राज्य अमेरिका में राजनीतिक पतन का खतरा बढ़ जाएगा.
रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अमेरिका के चुनाव धांधली वाले, चोरी किए गए और पूरी दुनिया में हंसी का पात्र हैं। या तो हम इन्हें ठीक करेंगे, या फिर हमारा कोई देश नहीं बचेगा."
सोशल मीडिया पर ट्रंप का पोस्टट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ पर एक पोस्ट में लिखा, "अमेरिका के चुनाव धांधली वाले, चोरी किए गए और पूरी दुनिया में हंसी का पात्र हैं, या तो हम इन्हें ठीक करेंगे, या फिर हमारा कोई देश नहीं बचेगा." उन्होंने रिपब्लिकन सांसदों और समर्थों से अपील की है कि इन प्रस्तावित बदलावों का वह समर्थन करें.
2020 के अमेरिकी चुनाव में मिली हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप इस तरह का दावा कई बार कर चुके हैं. हालांकि, कोर्ट को चुनाव में धोखाधड़ी का कोई सबूत नहीं मिला है. ट्रंप बार-बार दोहराते हैं कि अमेरिकी चुनाव चोरी और धांधली से प्रभावित हैं, इसीलिए उन्होंने जनता का भरोसा कायम रखने के लिए नियमों में बड़े स्तर पर बदलाव की मांग दोहराई है. अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि ऐसा करने से चुनाव में होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा.













