
...मैं इन BJP नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाऊंगा : दिग्विजय सिंह
AajTak
पिछले दिनों दिग्विजय सिंह सोशल मीडिया पर बिहार का एक फोटो खरगोन हिंसा का बताकर उसे ट्वीट कर दिया था. इसको लेकर गृह मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था. इसके बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई थी.
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अब बीजेपी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी नेता सोशल मीडिया पर देश भर में कांग्रेस नेताओं के एडिटेड वीडियो वायरल करते हैं. ऐसे नेताओं के खिलाफ वह जल्द एफआईआर दर्ज करवाएंगे.
हमारे बयानों को एडिट बदनाम करती है बीजेपी
दिग्विजय ने ट्वीट में आगे लिखा, 'भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती हैं. यह इसका ज्वलंत उदाहरण है. क्या यह जुर्म नहीं है? कानूनी सलाह लेकर मैं जिन बीजेपी नेताओं ने इसे प्रचारित किया है उनके खिलाफ एफआईआर भी करूंगा और मानहानि का दावा भी करूंगा.
भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती हैं। यह इसका ज्वलंत उदाहरण है। क्या यह जुर्म नहीं है? क़ानूनी सलाह ले कर, मैं जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है उनके ख़िलाफ़ FIR भी करूँगा और मानहानि का दावा भी करूँगा। @INCIndia @BJP4India pic.twitter.com/G6YIWyXhzX
अधूरे वीडियो चलाकर कांग्रेस के खिलाफ बना रहे माहौल

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.








