
'मैंने ही दिखाया था IIT का सपना', आईआईटी खड़गपुर में सुसाइड करने वाले फैजान की मां ने जताया दुख
AajTak
आईआईटी खड़गपुर में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे साल के छात्र फैजान की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं. अबतक फैजान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है. इस मामले में परिवार का आरोप है कि उसकी रैगिंग की गई थी. फैजान की मौत की निष्पक्ष जांच के लिए परिवार ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.
आईआईटी खड़गपुर में सुसाइड करने वाले स्टूडेंट फैजान अहमद की मां ने दुख जताते हुए कहा कि मैंने ही उसको आईआईटी का सपना दिखाया था. दिसंबर 2021 में 22 साल का फैजान आईआईटी खड़गपुर के लिए रवाना हुआ था. उसके बाद 14 अक्टूबर, 2022 को फैजान की मां रेहाना के पास फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो गई है. तबसे वो लगातार अपने बेटे की मौत की वजह ढूंढ़ रही हैं.
फैजान की आईआईटी में मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं. इसको लेकर चल रही पुलिस जांच पर कलकत्ता हाई कोर्ट में एक मामला चल रहा है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र फैजान का शव छात्रों को 14 अक्टूबर को एक छात्रावास के कमरे में मिला था, लेकिन उसे किसी को दिया नहीं गया था.
आठ महीने पहले, फैजान ने अपने हॉस्टल के वार्डन को शिकायत करते हुए लिखा था कि सीनियर छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की थी. उसने कहा था कि मेरी सुरक्षा और गरिमा बनी रहे, इसलिए इस मामले में तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए. फैजान की मां रेहाना ने बताया कि उसने आखिरी बार फैजान से 11 अक्टूबर को बात की थी.
रेहाना ने तिनसुकिया में इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया, “वह लंच के दौरान लगभग हर दिन मुझसे बात करता था. उस दिन वह सामान्य से कुछ ज्यादा खुश लग रहा था. उसने मुझे बताया कि उसने अभी-अभी मेस में खाया है- जीरा आलू और दाल. हमने तब तक बात की जब तक उसने अपना दोपहर का भोजन खत्म नहीं किया, लाइब्रेरी पहुंचने के बाद उसने फोन रखा. फैजान भी हर शाम अपनी मौसी (रेहाना की बहन) से बात करता था. उस दिन उसने उसे दो बार फोन किया क्योंकि उसके चचेरे भाई की शादी हो रही थी."
मौत कैसे हुई, अबतक पुष्टि नहीं
शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया गया कि फैजान की मौत आत्महत्या से हुई है. संस्थान ने अबतक नहीं बताया कि उसकी मौत कैसे हुई और न ही घटनाओं के बारे में जानकारी शेयर की है. हालांकि फैजान के परिवार ने यह कहते हुए हत्या का आरोप लगाया है कि फैजान की कैंपस में रैगिंग की गई थी. परिजनों ने पुलिस और आईआईटी के अधिकारियों को मामले को संभालने पर असंतोष जाहिर किया.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








