
'मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई... चुना गया तो नहीं होगा तीसरा विश्व युद्ध', हमले के बाद पहली रैली में बोले ट्रंप
AajTak
ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफ की और उन्हें 'स्मार्ट और टफ' नेता बताया. उन्होंने शी के साथ 'बहुत अच्छे' संबंध होने का दावा किया और उन्हें एक 'प्रतिभाशाली' व्यक्ति बताया 'जो 1.4 अरब लोगों को कठोरता से नियंत्रित करते हैं'.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पिछले हफ्ते जानलेवा हमला हुआ था. हमले में घायल हुए ट्रंप लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वह रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. हमले के बाद अपनी पहली कैंपेन रैली में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने 'लोकतंत्र के लिए गोली खाई है'.
ट्रंप ने अमेरिकी राज्य मिशिगन के ग्रैंड रैपिड्स में कहा, 'वे कहते रहते हैं, "वह लोकतंत्र के लिए खतरा है' पिछले हफ्ते मैंने लोकतंत्र के लिए ही गोली खाई." ट्रंप को पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान कान में गोली लगी थी जिसके बाद वह कान पर बैंडेज पहने नजर आ रहे हैं. इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे.
'उम्मीद करता हूं कि दोबारा वो न देखना पड़े'
ट्रंप ने कहा, 'यह ठीक एक हफ्ते पहले की बात है. मैं अभी यहां सिर्फ ईश्वर की कृपा से आपके सामने खड़ा हूं.' हमले का जिक्र करते हुए उन्होंन कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे दोबारा उससे नहीं गुजरना पड़ेगा. वह बहुत भयानक था.'
रैली में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वियों पर हमला बोला और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को 'कमजोर बूढ़ा व्यक्ति' कहकर मजाक उड़ाया. ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर मची उथल-पुथल का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'उन्हें कोई आइडिया नहीं है कि उनका उम्मीदवार कौन है और न ही हमें पता है.'
पुतिन और जिनपिंग की तारीफ

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











