
'मैंने मांगा नहीं था, क्लास में पढ़ा रहा था तभी पता चला', गाजीपुर से अफजाल के खिलाफ BJP से टिकट मिलने पर बोले पारस नाथ राय
AajTak
गाजीपुर में अफजाल अंसारी के खिलाफ उतरे पारस नाथ राय ने बताया कि उन्होंने बीजेपी से टिकट नहीं मांगा था. उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट मिलने की जानकारी उस समय हुई, जब वो क्लास में पढ़ा रहे थे.
भारतीय जनता पार्टी ने गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारस नाथ राय को उतारा है. राय ने बताया कि जब उन्हें चुनाव लड़ने की जानकारी मिली, उस समय वो क्लास में पढ़ा रहे थे. उन्होंने कहा कि जब मुझे पहले बताया गया तो हमको नहीं लगा कि मैं प्रत्याशी हो गया हूं.
पारस नाथ राय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं. राय ने बताया कि जब उन्हें टिकट मिला तो वो चौंके नहीं. उन्होंने कहा, "हमको लगा संगठन ने कोई दूसरी जिम्मेदारी दे दी है तो अगला काम करना चाहिए. हमने टिकट नहीं मांगा था."
मनोज सिन्हा के करीबी, पहली बार लड़ रहे चुनाव... जानिए कौन हैं पारस नाथ राय जिन्हें BJP ने अफजाल अंसारी के खिलाफ दिया टिकट
क्यों मिला टिकट? पारस ने बताया
राय से जब पूछा गया कि आपको ये टिकट क्यों मिला है? इस पर उन्होंने कहा, "हम साधारण स्वयंसेवक रहे हैं. संगठन ने जो भी दायित्व दिया है, हमने वो काम पूर्ण मनोयोग से किया है. आज संगठन ने सोचा कि मैं पार्लियामेंट लड़ूं तो अचानक सूचना मेरे पास आई, मैं तैयार हूं लड़ने के लिए."
गाजीपुर में अफजाल के सामने होंगे पारस नाथ, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा का टिकट कटा, BJP ने जारी की UP की एक और लिस्ट

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







