
'मैंने फायरिंग की आवाज सुनी, गोली कान छेदकर चली गई, बहुत खून बहा...', ट्रंप की जुबानी, हमले की कहानी
AajTak
Donald Trump Assasination Attempt: यूएस सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी के अनुसार, घटना स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:15 बजे हुई जब संदिग्ध शूटर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं. यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को मार गिराया.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी नवंबर में होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पेंसिल्वेनिया के बटलर में शनिवार रात ट्रंप एक रैली को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन पर गोलीबारी हुई. इस जानलेवा हमले में वह बाल बाल बच गए. एक गोली डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई. सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मौके पर ही ढेर कर दिया. इस घटना में रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
गोलीबारी की इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रंप भाषण दे रहे हैं, तभी गोलियां चलने लगती हैं. डोनाल्ड ट्रंप अपने दाहिने हाथ से कान को ढकते हैं और डायस के पीछे झुक जाते हैं. सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत उनके पास पहुंचते हैं. ट्रंप डायस के पीछे से उठते हैं और रैली में आए लोगों की ओर मुट्ठी भींचकर साहस का संदेश देते हैं. उनके दाहिने कान और चेहरे पर खून नजर आ रहा है. इस हमले के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'ट्रूथ सोशल' पर पहली प्रतिक्रिया दी है.
आश्चर्य है कि ऐसी घटना हमारे देश में हो रही: ट्रंप
उन्होंने लिखा, 'मैं पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एंफोर्समेंट एजेंसियों को धन्यवाद देना चाहता हूं. सबसे महत्वपूर्ण, मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार और बुरी तरह घायल हुए एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. यह अविश्वसनीय है कि ऐसा कृत्य हमारे देश में भी हो सकता है.' ट्रंप ने कहा कि फिलहाल हमलावर के बारे में कुछ भी पता नहीं है.
गोली मेरे दाहिने कान को छेदकर निकल गई: ट्रंप

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








