
‘मैंने नहीं भेजा ऐसा पत्र’, न्यूड बर्थडे लेटर पर डोनाल्ड ट्रंप की सफाई, अमेरिकी अखबार को दी कानूनी चेतावनी
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने जेफ्री एपस्टीन को एक विवादित जन्मदिन नोट भेजा था, जिसमें नग्न महिला का चित्र था और क्रिप्टिक संदेश शामिल था. ट्रम्प ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज करते हुए फेक बताया और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं. अमेरिकी की मशहूर वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने ट्रंप को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें कहा गया है कि ट्रंप ने कुख्यात अपराधी जेफरी एपस्टीन को एक ऐसा बर्थडे कार्ड भेजा था जिसमें एक नग्न महिला का तस्वीर बनी थी और उस पर भड़काऊ संदेश लिखा गया था. ट्रंप का नाम उस चित्र पर इस तरह से लिखा गया था कि वो अश्लील दिखे.
डोनाल्ड ट्रंप ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा, 'ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैं ऐसे बात नहीं करता. मैं कभी तस्वीरें नहीं बनाता'.
ट्रंप ने इस रिपोर्ट को लेकर WSJ और उसके मालिक रुपर्ट मर्डोक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर लिखा कि WSJ ने जानबूझकर झूठी कहानी छापी है और अब वह उनके खिलाफ मुकदमा करेंगे.
उधर, ट्रंप के करीबी नेताओं ने भी WSJ की रिपोर्ट को फर्जी बताया. उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, 'ये पूरी तरह बकवास है. WSJ को शर्म आनी चाहिए'. वहीं, कांग्रेसवुमन मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा कि अगर ट्रंप एपस्टीन के मामलों में दोषी होते, तो डेमोक्रेट्स अब तक इसका इस्तेमाल कर चुके होते.
यह भी पढ़ें: 'हम कचराघर नहीं हैं...', जानें- ट्रंप के किस फैसले पर भड़के हैं इस अफ्रीकी देश के लोग
ट्रंप ने यह भी मांग की कि अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी कोर्ट से अनुमति लेकर एपस्टीन के मामलों से जुड़े सभी दस्तावेज और गवाहियां सार्वजनिक करें ताकि सच सामने आ सके. उन्होंने एपस्टीन को 'क्रिमिनल' बताया और कहा कि लोग अब भी उसके बारे में बात कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि अमेरिका को बाढ़ जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.

अली लारिजानी पर जर्मन दार्शनिक कांट का गहरा बौद्धिक प्रभाव था. लेकिन राजनीतिक चातुर्य ने उन्हें व्यावहारिक बना दिया. उन्होंने कांट को समझा, लिखा और उनकी व्याख्या की. पर ईरान में उसे लागू करने के दौरान भू-राजनीति की वास्तविकताओं ने उनके फैसलों पर असर डाला. दरअसल वे कांट से प्रभावित एक व्यवहारिक रणनीतिकार अधिक थे.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.





