
'मैंने नहीं दिए गोली चलाने के आदेश, हिंसा के पीछे घुसपैठ...', नेपाल में Gen Z प्रोटेस्ट पर ओली का दावा
AajTak
नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री ओली पिछले दस दिन से अंडरग्राउंड थे और उन्हें सेना के बैरक में सुरक्षित रखा गया था. लेकिन अब अंतरिम सरकार के गठन के बाद ओली पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए, जो एक किराए के घर में रह रहे हैं. नेपाल के संविधान दिवस के मौके पर उन्होंने देश की जनता के सामने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है.
नेपाल में Gen Z आंदोलन की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को नौ सितंबर को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. आठ सिंतबर को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए युवाओं के प्रदर्शन ने एक देशव्यापी आंदोलन का रूप ले लिया और काठमांडू की सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए. इस दौरान गोलीबारी में 19 लोगों की मौत हो गई, जिसने Gen Z आंदोलन को भड़काने का काम किया. लेकिन अब हिंसा के दस दिन बाद ओली ने सरकार की तरफ से गोलीबारी के आदेश देने की बात से इनकार किया है.
'सरकार ने नहीं दिए फायरिंग के आदेश'
नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शुक्रवार को हिंसा के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए. ओली ने नौ सितंबर को Gen-Z प्रोटेस्ट के बाद सेना के हेलिकॉप्टर से अपना आधिकारिक प्रधानमंत्री आवास छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा कारणों की वजह से शिवपुरी की सैन्य बैरक में रखा गया था. अब वह एक किराए के मकान में शिफ्ट हुए हैं, क्योंकि हिंसा के दौरान काठमांडू स्थित उनका निजी आवास और झापा में उनके पैतृक निवास में आगजनी हुई थी.
ये भी पढ़ें: नेपाल में अब आगे क्या होगा? PM ओली के इस्तीफे से बढ़ा सस्पेंस, चीन की चुप्पी पर भी सवाल
ओली ने अब इस बात से इनकार किया है कि उनकी सरकार ने आठ सितंबर को आंदोलन के पहले दिन Gen Z विरोध प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी का आदेश दिया था. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने इस संकट के लिए घुसपैठियों को दोषी ठहराया है. ओली ने देश के संविधान दिवस पर जारी एक संदेश में दावा किया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था. ओली ने दावा किया, 'प्रदर्शनकारियों पर ऑटोमेटिक बंदूकों से गोलियां चलाई गईं, जो पुलिसकर्मियों के पास नहीं थीं और इसकी जांच होनी चाहिए.'
'नेपाल हिंसा के पीछे घुसपैठिए'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








