
'मैंने अपनी डेड बॉडी देखी'...जब आप मरते हैं तो इन डरावनी चीजों से होता है सामना!
AajTak
मरने के बाद कैसा लगता है? यह काफी अजीब सवाल है लेकिन हर कोई इसका जवाब जरूर जानना चाहेगा. जो लोग मेडिकली रूप से मरकर वापस जिंदा हुए थे उन लोगों ने इस मुश्किल सवाल का जवाब बताया.
जब हम मरते हैं तो हमारे साथ क्या होता है? यह एक ऐसा प्रश्न है जिसका जवाब पता करने में कई वैज्ञानिक और शोधकर्ता सालों से लगे हुए हैं. इस सवाल का सटीक जवाब आज तक दुनिया के बेहतरीन दिमाग भी नहीं निकाल पाए हैं कि मौत के बाद इंसान के साथ क्या होता है?
Independent.co.uk के मुताबिक, कुछ समय पहले रेडिट थ्रेड ने उन लोगों से इस सवाल का जवाब लिया. जिन लोगों ने जवाब दिया वे मेडिकली रूप से मरकर वापस जीवित हुए थे. इन लोगों को तीन भागों में बांटा गया था. पहले वे लोग जिन्हें कुछ भी महसूस नहीं हुआ, दूसरे वे जो मरने के बाद किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहे थे और तीसरे वे जिन्हें कोई रोशनी दिखाई दी.
NYU लैंगोन मेडिकल सेंटर, यूके में मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सैम पारनिया ने कार्डियक अरेस्ट के मरीजों की तलाश की और पाया कि लगभग 40 प्रतिशत लोगों ने मेडिकली रूप से मरने के बाद भी कोई ना कोई अलर्टनेस महसूस की. हालांकि यह बात आश्चर्यचकित कर सकती है लेकिन मौत का अनुभव करने वाले लोगों के जवाब से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मरने के बाद इंसान के साथ क्या होता है?
आंखों के सामने छा गया था अंधेरा
एक यूजर ने बताया, "मैं एक एंजियोग्राफी (कोरोनरी आर्टरी का एक्स-रे) करवा रहा था और मशीन की स्क्रीन को देखते हुए डॉक्टर से बात कर रहा था. धीरे-धीरे मशीन की आवाज और अलार्म बंद होने लगी और मेरे आसपास के लोग घबराने लगे. मेरे आंखों के सामने की दुनिया धुंधली हो गई और मेरी आंखों के सामने सब कुछ काला हो गया. इसके बाद मुझे सिर्फ इतना याद है कि मेरी आंखें खुली थीं और डॉक्टर को मैंने यह कहते सुना था हमने उसे बचा लिया है. वह काफी सुकून देने वाली फीलिंग थी."
छेद से नीचे गिर रहा था

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












