
मेहुल चोकसी का हुआ था अपहरण, कोई सबूत नहीं लेकिन लोगों में चर्चा: एंटीगुआ PM
AajTak
एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने कहा कि उनके पास किसी भी निर्णायक सबूत की जानकारी नहीं है, लेकिन सार्वजनिक डोमेन की जानकारी के अनुसार मेहुल चोकसी का अपहरण कर लिया गया था.
भगोड़े मेहुल चोकसी के अपहरण की खबरों के बीच एंटीगुआ और बारबुडा के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उनके पास किसी भी निर्णायक सबूत की जानकारी नहीं है, लेकिन सार्वजनिक डोमेन की जानकारी के अनुसार मेहुल चोकसी का अपहरण कर लिया गया था. भारत में 13,500 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित मेहुल चोकसी 23 मई को एंटीगुआ और बारबुडा से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जहां वह 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा है. एंटीगुआ से लापता होने को मेहुल चोकसी ने अपना अपहरण बताया था. उसका कहना है कि उसका अपहरण करके डोमिनिका लाया गया था.
वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











