
'मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है...' चार्टर्ड अकाउंटेंट युवक ने हीलियम गैस से की खुदकुशी, Facebook पोस्ट पर ये लिखा
AajTak
दिल्ली के बाराखंबा इलाके में पहली बार हीलियम गैस से आत्महत्या का मामला सामने आया है. 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल ने फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद खुद को हीलियम गैस से खत्म कर लिया. धीरज का बचपन मंगोलपुरी में बीता था, वह अकेला रहता था और गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था.
दिल्ली के बाराखंबा थाना इलाके में आत्महत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 25 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट धीरज कंसल ने हीलियम गैस भरकर अपनी जान दे दी. दिल्ली में इस तरह की आत्महत्या का यह पहला मामला है.
धीरज का बचपन दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बीता था. वह हरियाणा के करनाल का रहने वाला था. उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और मां ने दूसरी शादी कर ली थी. उसका कोई भाई-बहन नहीं था और वह अकेला रहता था.
हीलियम गैस से युवक ने की खुदकुशी
धीरज गुड़गांव की एक निजी कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम करता था. आत्महत्या से पहले उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें लिखा था. मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. कृपया मेरी मौत पर दुखी न हो. आत्महत्या करना बुरा नहीं है क्योंकि मुझ पर किसी की जिम्मेदारी नहीं है. उसने अपने नोट में किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धीरज ने इंडिया मार्ट वेबसाइट के जरिए हीलियम गैस खरीदी थी. उसने गाजियाबाद से गैस मंगवाई थी और इसके लिए 3500 रुपये दिए थे. डिलीवरी उसके घर पर ही हुई थी. पुलिस के पास उसकी खरीद की स्लिप भी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







