
'मेरे बच्चे मुसलमान होंगे या हिंदू...', शाहनवाज से शादी करने पर ट्रोल हुईं Devoleena, भड़की एक्ट्रेस ने दिया जवाब
AajTak
देवोलीना जिम ट्रेनर शाहनवाज को पिछले 2 सालों से डेट कर रही थीं. लंबे रिलेशनशिप के बाद देवोलीना और शाहनवाज ने गुपचुप तरीके से शादी रचाकर हर किसी को सरप्राइज कर दिया. लेकिन शाहनवाज के मुसलमान होने पर कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने हेटर्स को जवाब दिया है.
टीवी की 'गोपी बहू' देवोलीना ने सीक्रेट वेडिंग करके हर किसी को हैरान कर दिया. 14 दिसंबर को देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज से शादी रचाकर अपनी नई जिंदगी का आगाज किया है. शादी की तस्वीरें शेयर करके देवोलीना ने फैंस को अपनी इंटीमेट वेडिंग की जानकारी दी और अपने हसबैंड से भी मिलवाया. लेकिन इंटर-रिलिजन शादी करने पर कई लोग देवोलीना को लगातार ट्रोल कर रहे हैं, जिसका अब उन्होंने जवाब दिया है.
ट्रोल पर भड़कीं देवोलीना
देवोलीना जिम ट्रेनर शाहनवाज को पिछले 2 सालों से डेट कर रही थीं. लंबे रिलेशनशिप के बाद देवोलीना और शाहनवाज ने गुपचुप तरीके से शादी रचाकर हर किसी को सरप्राइज कर दिया. लेकिन शाहनवाज के मुसलमान होने पर कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने देवोलीना का मजाक उड़ाते हुए उनसे पूछा था कि उनका बेबी हिंदू होगा या मुसलमान? यूजर ने तो अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया, लेकिन देवोलीना ने हेटर को मुंहतोड़ जवाब दिया.
एक्ट्रेस ने अपने जवाब में लिखा- मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आप कौन? आपको इतनी अगर बच्चों को लेकर चिंता हो रही है, तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडोप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए. मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम. आप कौन?
देवोलीना ने अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- मेरे और मेरे पति पर छोड़ दीजिए. हम देख लेंगे और दूसरों के धर्म पर गूगल सर्च करने की बजाए अपने धर्म पर फोकस कीजिए और अच्छे इंसान बनिए. इतना तो मुझे यकीन है कि आप जैसों से ज्ञान लेने की मुझे कतई जरूरत नहीं है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











