
'मेरे पास चुनाव लड़ने लायक पैसे नहीं', निर्मला सीतारमण बोलीं- आंध्र और तमिलनाडु से था विकल्प, लेकिन...
AajTak
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी क्योंकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है. उन्होंने कहा कि पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुझे लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा था और आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से लड़ने का विकल्प दिया था.
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा चुनाव लड़ने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उनके पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 'उस तरह का जरूरी फंड' नहीं है. उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें आंध्र प्रदेश या तमिलनाडु से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया था.
एक कार्यक्रम के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा, "एक हफ्ते या दस दिन तक सोचने के बाद मैंने जवाब दिया... शायद नहीं. मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए उस तरह का पैसा नहीं हैं, चाहे वो आंध्र प्रदेश हो या तमिलनाडु. जीतने लायक अलग-अलग मानदंडों का भी प्रश्न है... क्या आप इस समुदाय से हैं या आप उस धर्म से हैं? क्या आप इस से हैं? मैंने कहा नहीं, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं."
यह भी पढ़ें: India Today Conclave 2024: 'इलेक्टोरल बॉन्ड परफेक्ट नहीं, लेकिन पहले के सिस्टम से बेहतर', बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
बताया क्यों नहीं है फंड
उन्होंने कहा, "मैं बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मेरी दलील स्वीकार कर ली... इसलिए मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं." जब उनसे पूछा गया कि देश की वित्त मंत्री के पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त फंड क्यों नहीं है? तो उन्होंने कहा कि भारत की संचित निधि उनकी निजी निधि नहीं है. उन्होंने कहा, "मेरा वेतन, मेरी कमाई और मेरी बचत मेरी है, भारत की संचित निधि नहीं."
उम्मीदवारों के करूंगी प्रचार- सीतारमण

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











