
'मेरे पास कोई माइनिंग की लीज नहीं...' हेमंत सोरेन का चुनाव आयोग को जवाब
AajTak
चुनाव आयोग ने पहली मई को नोटिस जारी कर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया था. हेमंत सोरेन ने अपनी मां की खराब सेहत का हवाला दिया और 10 दिनों की मोहलत मांगी थी.
झारखंड में लीज आवंटन मामले में चुनाव आयोग (election commission) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पेशी का वक्त बढ़ा दिया है. हेमंत को पेश होने के लिए अब 15 दिन का वक्त और दिया गया है. सीएम सोरेन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का गलत लाभ उठाया और खुद के नाम पर खनन पट्टा लिया है. हेमंत के पास खनिज विभाग की भी जिम्मेदारी है. इस मामले में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैंस से शिकायत की गई थी. राज्यपाल ने मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास भेज दी थी.
इस मामले की जांच के सिलसिले में निर्वाचन आयोग ने हेमंत सोरेन की पेशी की मोहलत और बढ़ा दी है. अब आयोग ने 15 दिन मोहलत बढ़ाते हुए 14 जून को हाजिर होकर पक्ष रखने का आदेश दिया है. पहले आयोग ने 31 मई की तारीख तय की थी. लेकिन हेमंत ने अपनी मां की सेहत खराब होने का हवाला दिया और कहा कि वे अपना जवाब तैयार नहीं कर पाए हैं. इस वजह से उन्होंने समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था.
हेमंत ने कहा- मेरे पास अब कोई माइनिंग लीज नहीं
चुनाव आयोग ने उनकी बात मान ली है. हालांकि आयोग के नोटिस का जवाब भी हेमंत सोरेन ने मोहलत बढ़वा कर ही दिया था. निर्वाचन आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 20 मई को भेजे नोटिस में 10 दिन बाद यानी 31 मई को मुख्यालय में तलब किया था. हालांकि हेमंत सोरेन ने आयोग के नोटिस पर अपना जवाब सौंप दिया है. जवाब में हेमंत ने कहा कि उनके पास फिलहाल कोई माइनिंग लीज नहीं है. पहले थी जिसे उन्होंने वापस कर दिया है.
हेमंत को 31 मई को पेश होना था
बता दें कि निर्वाचन आयोग ने पहली मई को नोटिस जारी कर हेमंत को जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया था. हेमंत सोरेन ने अपनी मां की खराब सेहत का हवाला दिया और 10 दिनों की मोहलत मांगी थी. आयोग ने अतिरिक्त 10 दिनों की मोहलत देकर उन्हें 20 मई तक जवाब दाखिल करने को कहा था. हेमंत के जवाब पर आयोग ने उनको 31 मई को सुनवाई के लिए तलब किया था.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










