
'मेरी मौत पत्नी के टॉर्चर से हुई', परिवार ने कॉफिन पर लिखवाई सुसाइड की वजह, कर्नाटक में अतुल सुभाष जैसा एक और केस
AajTak
पीटर के भाई जोयल ने कहा, 'कल रविवार को सभी लोग चर्च गए थे. दोपहर 12:30 बजे जब हम वापस आए तो मेरी मौसी ने देखा कि मेरे भाई ने फांसी लगा ली है. उसने एक डेथ नोट लिखा था, जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी फीभे, जिसका निकनेम पिंकी है, चाहती थी कि वह मर जाए. उसने लिखा कि वह अपनी पत्नी की प्रताड़ना के कारण आत्महत्या कर रहा है. उसने यह भी लिखा कि डैडी आई एम सॉरी और अन्ना (भाई) प्लीज पैरेंट्स का ख्याल रखना.'
कर्नाटक के हुबली शहर में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक पति ने सुसाइड कर ली. पीटर नाम का यह शख्स अपने पीछे छोड़ गया है एक सुसाइड नोट, जिसमें उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक, मृतक ने माता-पिता से ताबूत पर 'पत्नी की प्रताड़ना' को 'मौत की वजह' के रूप में लिखवाने के लिए कहा था. पीटर के परिवार ने उसके और उसकी पत्नी के बीच रिश्तों की पूरी कहानी बताई है और बताया कि किस तरह पीटर की पत्नी उसे टॉर्चर करती थी. इस केस ने कुछ महीने पहले बेंगलुरु के अतुल सुभाष केस की यादें ताजा कर दी हैं.
घटना हुबली के चामुंडेश्वरी नगर की है. यहां पीटर नाम के एक शख्स ने आत्महत्या कर ली. उसने सुसाइड नोट में लिखा, 'डैडी, आई एम सॉरी.' पीटर ने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी पिंकी को जिम्मेदार ठहराया है. उसने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी पिंकी मुझे मारती है. वह मुझे मार देना चाहती है. पीटर ने कथित तौर पर घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह एक निजी कंपनी में काम करता था. पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.पीटर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है, 'मैं अपनी पत्नी के टॉर्चर के कारण आत्महत्या कर रहा हूं.'
ऑफिस मीटिंग के बीच झगड़े से छूटी नौकरी
पीटर के पिता ओबैया ने कहा, 'मेरे बेटे की मौत उसकी पत्नी की प्रताड़ना के कारण हुई. उसने एक पत्र भी लिखा, जिसमें यही बात कही गई है. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है. वह सुबह 7 बजे घर से निकल जाती थी और रात को 7 बजे वापस आती थी. जब उससे पूछा जाता था कि वह देर से क्यों आती है, तो वह कहती थी कि हम उसे प्रताड़ित कर रहे हैं.'
उन्होंने कहा, 'वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी. उसके भाई ने मेरे बेटे को फोन करके बताया कि स्कूल में उसे प्रताड़ित किया जाता है और उसे वहां काम करवाना बंद करवा दे. एक महीने बाद मेरे बेटे ने उसे वह नौकरी छुड़वा दी. इसके बाद वह अपनी मां के घर चली जाती थी. वह कहती थी कि वह जहां चाहेगी, वहां जाएगी और बदतमीजी से बात करती थी.'
ओबैया ने कहा, 'वह कहती थी कि तुम मर भी जाओ, तो भी मैं वापस नहीं आऊंगी. उनके तलाक का मामला कोर्ट में है. उसके भाई ने 20 लाख रुपये मुआवजा मांगा था. जब वे साथ रह रहे थे, तब मेरे बेटे के पास कोई काम नहीं था. ऑफिस मीटिंग के दौरान उनमें झगड़ा हो गया था और कंपनी ने उसे काम से निकाल दिया था. वे 2 साल से साथ थे.'

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







