
'मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न करें...', दिल्ली में सुसाइड नोट लिखकर CA ने की खुदकुशी
AajTak
दिल्ली के बाराखंबा थाना इलाके में मंगलवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मुंह में एक गैस भरकर आत्महत्या कर ली. मृतक एक कंपनी में नौकरी करता था. सुसाइड से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था.
दिल्ली के बाराखंबा थाना इलाके में मंगलवार को एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने मुंह में एक गैस भरकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान धीरज कंसल के रूप में हुई है. धीरज गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था. मौत से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट भी पोस्ट किया था.
धीरज ने सुसाइड पोस्ट में लिखा कि मेरे लिए मौत जीवन का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. कृपया मेरी मौत पर दुखी न हो. आत्महत्या करना बुरा नहीं है, क्योंकि मुझ पर किसी की ज़िम्मेदारी नहीं है. मेरा पुलिस और अन्य अधिकारियों से अनुरोध है कि मेरी मौत के सिलसिले में किसी को परेशान न करें.
यह भी पढ़ें: IT इंजीनियर ने ऑफिस की 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द
मैं अपनी लाइफ में जिन भी लोगों से मिला, सब बहुत अच्छे हैं. ऐसे में मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. मेरी मौत के बाद मेरी संपत्ति को गरीबों और वृद्धाश्रामों में बांट दिया जाए. अगर हो सके तो मेरे बॉडी पार्ट को भी दान कर दिया जाएगा.
वहीं, इस मामले में पुलिस ने बताया कि एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के लिए उसने एक गैस का इस्तेमाल किया था, जिसे उसने ऑनलाइन मंगाया था. जिस कंपनी ने उसे गैस बेचा था, उसके पेमेंट का एक स्लिप भी उसके घर से बरामद हुआ है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







