
'मेरा बेटा लौटा दो', पंजाब आजतक में देखें रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे गगनदीप के पिता का दर्द
AajTak
रूस में कई ऐसे भारतीय हैं, जिन्हें यू्क्रेन से यु्द्ध लड़ने के लिए जबरन भेज दिया गया है. रूस की तरफ से मैदान-ए-जंग में उतार दिया गया है. इस बीच, पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले गगनदीप सिंह के पिता बलविंदर सिंह ने मांग की कि भारत सरकार जल्द से जल्द कदम उठाए और उनके बच्चे की वतन वापसी कराए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











