
'मेरा बेटा अगर दोषी पाया जाए तो उसे...', बोले कोलकाता गैंगरेप के आरोपी के पिता
AajTak
छात्रा की शिकायत के अनुसार, जब वह परीक्षा के लिए फॉर्म भरने कैंपस पहुंची तो उस पर हमला किया गया. उसे जबरन गार्ड रूम में ले जाया गया, जहां उसके कपड़े उतारे गए और उसके साथ बलात्कार किया गया. पीड़ित छात्रा के मुताबिक उस पर हमला तब किया गया जब उसने मोनोजीत मिश्रा के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया.
कोलकाता पुलिस ने शनिवार को साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज रेप केस में एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है. इस मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है. इससे पहले मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के कैम्पस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ 25 जून को गैंग रेप हुआ था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गैंगरेप के समय सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी कैम्पस में मौजूद था. आरोपी के निर्देश पर वह छात्रा को अकेला छोड़कर गार्ड रूम से चला गया.
पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा बार-बार मदद की गुहार लगाने के बावजूद गार्ड ने उसकी मदद नहीं की. सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना कॉलेज प्रशासन या पुलिस को देना गार्ड की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. पूछताछ के दौरान उसकी लापरवाही की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा पर 24 वर्षीय छात्रा के साथ 25 जून को सुरक्षा गार्ड के कमरे में कई घंटों तक मारपीट करने का आरोप है. मोनोजीत कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष है और कथित तौर पर टीएमसी के छात्र संगठन के दक्षिण कोलकाता विंग का संगठनात्मक सचिव है. वहीं, दो अन्य छात्र कमरे में थे और खड़े होकर अपराध होता देखते रहे.
यह भी पढ़ें: कोलकाता गैंगरेप केस में एक और गिरफ्तारी, पुलिस ने लॉ कॉलेज के गार्ड को किया अरेस्ट
तीनों आरोपी छात्रों में से एक के पिता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'पहले मैं भारत का नागरिक हूं, फिर पिता. मामला न्यायालय में विचाराधीन है और पुलिस जांच कर रही है. हमें न्यायालय पर भरोसा है...अगर वह (उनका बेटा) घटना में शामिल पाया जाता है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए...हमें कोलकाता पुलिस पर पूरा भरोसा है.' पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि कॉलेज का मेन गेट बंद करके सुरक्षा गार्ड को कमरे के बाहर बैठा दिया गया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान सुरक्षा गार्ड मौके पर मौजूद था, इसके बावजूद उसने कोई हस्तक्षेप नहीं किया. मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा को 25 जून को गिरफ्तार किया गया, जबकि सह-आरोपियों प्रथम वर्ष के छात्र 19 वर्षीय जैब अहमद और द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमित मुखर्जी को 26 जून को गिरफ्तार किया गया.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | Father of one of the accused in the Kolkata alleged gangrape case, says, "First I am a citizen of India, then a father. The matter is sub-judice and the police are carrying out the investigation. We have trust in the court...Strict punishment… pic.twitter.com/IIbRzphofj
छात्रा की शिकायत के अनुसार, जब वह परीक्षा के लिए फॉर्म भरने कैंपस पहुंची तो उस पर हमला किया गया. उसे जबरन गार्ड रूम में ले जाया गया, जहां उसके कपड़े उतारे गए और उसके साथ बलात्कार किया गया. पीड़ित छात्रा के मुताबिक उस पर हमला तब किया गया जब उसने मोनोजीत मिश्रा के विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया. पीड़िता के मुताबिक मोनोजीत ने इस पूरे कृत्य को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और बाद में वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने और धमकाने के लिए किया. पुलिस के अनुसार, मेडिकल जांच में आरोपों की पुष्टि हुई और छात्रा के साथ रेप, शरीर पर काटने के निशान और नाखून के खरोंच के निशान पाए गए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







