मेरठ: वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाई 'विरोधी' की फोटो तो युवक को मार दी गोली
AajTak
सोशल मीडिया के तमाम फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं. कई बार सोशल मीडिया पर अपडेट की गई किसी बात का लोगों को इतना बुरा लग जाता है कि वो हिंसक वारदात तक को अंजाम दे डालते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है.
सोशल मीडिया के तमाम फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं. कई बार सोशल मीडिया पर अपडेट की गई किसी बात का लोगों को इतना बुरा लग जाता है कि वो हिंसक वारदात तक को अंजाम दे डालते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के मेरठ जिले से सामने आया है. क्या कोई सोच सकता है कि वॉट्सऐप स्टेटस पर किसी और का फोटो लगाने से भी उसकी जान को खतरा हो सकता है. मेरठ में एक युवक को अपने स्टेटस में दूसरे की तस्वीर लगाना महंगा पड़ गया और उसकी जान पर बन आई. (फोटो- उस्मान चौधरी) वॉट्सऐप स्टेटस पर फोटो लगाने को लेकर बाइक सवार युवकों ने बुटीक पर काम करने वाले शख्स को सरेआम गोली मार दी. घटना के बाद हड़बड़ाए आरोपी युवक को घायल अवस्था में छोड़ मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के मुताबिक मेरठ के मसूरी गांव का निवासी अंकित अम्हैड़ा रोड स्थित बुटीक पर टेलर की नौकरी करता है.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










