
मेरठ टेरर लिंक केस, परमजीत सिंह ने किया सुसाइड, परिवार बोला - NIA पूछताछ के बाद था तनाव
AajTak
हस्तिनापुर के दूधली खादर के निवासी परमजीत के रिश्तेदारों ने बताया कि एनआइए ने चंड़ीगढ़ (पंजाब) बुलाकर परमजीत से करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी. वहां से लौटने के बाद वह किसी से बात भी नहीं कर रहा था.
खालिस्तानी आतंकियों से लिंक को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की पूछताछ के 24 घंटे बाद मेरठ के परमजीत सिंह (paramjeet singh) ने जहर खाकर जान दे दी. मेरठ के परमजीत सिंह से दो बार NIA ने पूछताछ की थी. परिवार का कहना है कि वह इससे परेशान थे. दरअसल, केएलएफ (खालिस्तानी लिबरेशन फोर्स) के सदस्य गगनदीप के साथ परमजीत की फोटो मिली थी. इसके बाद शक के आधार पर परमजीत से पूछताछ हुई थी. परमजीत पर खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप था.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











