
मेरठ: जिला पंचायत पर काबिज होने के लिए बीजेपी के खिलाफ सपा-बसपा-RLD एकजुट
AajTak
मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा और आरएलडी अपने निर्वाचित सदस्यों में से किसी को प्रत्याशी बनाने के बजाय बसपा समर्थित सदस्य सलोनी गुर्जर पर दांव खेला है. वहीं, बसपा के जिला पंचायत सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन किया. इस तरह से अब मेरठ का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.
मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी सामने विपक्ष पूरी तरह से एकजुट हो गया है. सपा और आरएलडी अपने निर्वाचित सदस्यों में से जिताऊ प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है, जिसके चलते बसपा समर्थित सदस्य सलोनी गुर्जर को सपा ने जिला प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं, बसपा के जिला पंचायत सदस्यों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन किया. इस तरह से अब बीजेपी के जाट प्रत्याशी गौरव चौधरी के सामने विपक्ष ने गुर्जर प्रत्याशी सलोनी गुर्जर को मैदान में उतारा है. जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मेरठ की 33 सीटें में से छह सीट जीतकर आई बीजेपी ने गौरव चौधरी को कैंडिडेट बनाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने की रणनीति बनाई है. बीजेपी को मात देने के लिए बसपा-सपा-आरएलडी सदस्यों ने आपस में हाथ मिला लिया है. सपा और आरएलडी नेताओं की कई दौर की बातचीत के बाद यह तय हुआ कि दोनों पार्टियां अपने किसी भी सदस्य को चुनाव मैदान में नहीं उतारेंगी बल्कि वार्ड-6 की बसपा समर्थित नवनिर्वाचित सदस्य सलोनी गुर्जर को आगे कर चुनाव लड़ेंगी.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









