
मेरठ : कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ी छात्रा, कॉलर पकड़कर रोड पर घसीटा, देखें Video
AajTak
यूपी के मेरठ में बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से एक छात्रा भिड़ गई. छात्रा ने बदमाशों को बाइक से गिरा दिया और शोर करने लगी. जब कोई बचाने नहीं आया तो बदमाश बाइक से भाग गए. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक छात्रा कुंडल लूटकर भाग रहे बदमाशों से भिड़ गई. छात्रा ने बदमाशों का कॉलर पकड़कर उन्हें बाइक से गिरा दिया. हालांकि इसके बाद बदमाश कुंडल लेकर फरार हो गए. इस दौरान बुजुर्ग महिला और उसकी पोती दोनों ने शोर मचाकर मदद मांगी, लेकिन कोई आगे नहीं आया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना के करीब छह घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, यह मामला मेरठ के लालकुर्ती इलाके का है. शनिवार की शाम 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला संतोष अपनी पोती रिया के साथ बाजार जा रही थीं. उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने संतोष के कान से कुंडल खींच लिया.
फुर्ती दिखाते हुए रिया ने कॉलर पकड़कर बदमाशों को बाइक से गिरा दिया. संतोष और रिया ने शोर मचाते हुए लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं आया. इसके बाद बदमाश बाइक उठाकर भाग गए.
यहां देखें Video
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की. इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करीब छह घंटे के बाद देर रात दोनों बदमाशों की घेराबंदी की.
SP बोले- पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों को कर लिया है अरेस्ट

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











