
मेड के साथ की थी बदसलूकी, मालकिन को होगी जेल
AajTak
सिंगापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रोडियाना अब्दुल रहीम नाम की महिला को घरेलू सहायिका (नौकरानी) के साथ दरिंदगी करने का दोषी पाया गया है.
सिंगापुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक रोडियाना अब्दुल रहीम नाम की महिला को घरेलू सहायिका (नौकरानी) के साथ दरिंदगी करने का दोषी पाया गया है. महिला पर आरोप थे कि उसने अपनी घरेलू सहायिका को पीटा, गाली दी और अपने सामने कपड़े उतार कर नहाने के लिए मजबूर किया. (प्रतीकात्मक फोटो/ Getty images) आरोपी महिला ने अपने बचाव में कहा कि उसकी घरेलू सहायिका के कपड़ों से बदबू आती थी. वो साफ सफाई का ख्याल नहीं रखती थी. इसलिए उसे बाथरूम का दरवाजा खोलकर नहाने और खुली खिड़की के सामने कपड़े पहने के लिए कहा गया था. (प्रतीकात्मक फोटो/ Getty images) बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ साल दिसंबर 2017 में दुर्व्यवहार शुरू हुआ था. वह 29 सिंतबर 2017 से आरोपी महिला के घर काम कर रही थी. वहीं कोर्ट ने सात में से छह आरोपों में आरोपी महिला को दोषी ठहराया है. (प्रतीकात्मक फोटो/ Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











