
मेडिसिन से भी ज्यादा असरदार है हल्का बुखार, ऐसी हालत में दवाओं से बनाएं दूरी
AajTak
कनाडा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी में एक मछली पर हुई स्टडी में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है. रिसर्चर्स का कहना है कि इन्फेक्शन को ठीक करने में हल्का बुखार दवा से भी ज्यादा असरदार हो सकता है. रिसर्चर्स का दावा है कि बुखार ज्यादा जल्दी और बेहतर तरीके से इन्फेक्शन को खत्म कर सकता है. कैसे हुई स्टडी? क्या सामने आया? जानें...
मान लीजिए कि आपको कोई इन्फेक्शन हुआ है, साथ ही हल्का बुखार भी है. ऐसे में कोई आकर कहे कि ये तो अच्छी बात है. हो सकता है कि आपको उसकी बात पर गुस्सा आए, लेकिन स्टडी में ये सामने आया है कि इन्फेक्शन को ठीक करने में हल्का बुखार, दवा से ज्यादा असरदार साबित हो सकता है.
ये स्टडी एक मछली पर हुई थी. एक मेडिकल जर्नल में छपी इस स्टडी में दावा किया गया है कि हल्के बुखार ने मछली के शरीर से उस इन्फेक्शन को खत्म करने, सूजन को कंट्रोल करने और डैमेज टिश्यू को रिपेयर करने में ज्यादा मदद की.
ये स्टडी कनाडा की अल्बर्टा यूनिवर्सिटी ने की है. स्टडी के लीड ऑथर डेनियल बरेडा ने बताया, 'हम प्रकृति को वो करने देते हैं जो वो चाहती है और इस मामले में ये बहुत पॉजिटिव बात है.' उन्होंने कहा, 'हल्का बुखार एक तरह से सेल्फ-रिसॉल्विंग है, जिसका मतलब हुआ कि बगैर दवा के ही इन्फेक्शन से ठीक हुआ जा सकता है.'
रिसर्चर्स का कहना है कि इंसानों में नेचुरल फीवर के हेल्थ बेनेफिट पर अभी स्टडी की जानी बाकी है. लेकिन बुखार का जो मैकेनिज्म जानवरों में होता है, वैसा ही इंसानों में भी होता है. इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे ही फायदे इंसानों को भी हो सकते हैं. स्टडी में सुझाया गया है कि हल्का बुखार होने पर लोगों को दवा लेने से बचना चाहिए.
कैसे हुई ये स्टडी?
स्टडी के दौरान एक मछली को बैक्टीरियल इन्फेक्शन दिया गया. इसके बाद मशीन लर्निंग (एआई का एक फॉर्म) के जरिए उसके बर्ताव को ट्रैक किया गया. इस दौरान पाया गया गया कि मछली में बाहरी लक्षण ठीक वैसे ही थे, जैसे इंसानों को बुखार होने पर होते हैं. इनमें थकान और कमजोरी जैसे लक्षण शामिल थे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











