
मेडिकल टेस्ट में पुरुष साबित होने पर नहीं मिली थी महिला को नौकरी, कोर्ट के आदेश पर अब नियुक्ति
AajTak
महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस भर्ती के दौरान एक महिला ने कांस्टेबल पद के लिए आवेदन दिया था लेकिन परीक्षा पास करने के बाद उसे मेडिकल टेस्ट में उसे पुरुष घोषित कर दिया गया था. इसके बाद महिला को नौकरी नहीं मिली थी जिसपर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
महाराष्ट्र के नासिक में पुलिस विभाग में भर्ती के लिए परीक्षा पास कर लेने के बाद भी मेडिकल जांच में पुरुष बताकर एक महिला को नौकरी नहीं दी गई जिसके बाद उसने न्याय के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. बीते हफ्ते हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि महिला को दो महीने के अंदर पुलिस विभाग में नियुक्ति दी जाए.
यह फैसला जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस माधव जामदार की पीठ ने बीते हफ्ते सुनाया था जिसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने जानकारी दी है कि महिला को गैर कांस्टेबल पद पर नियुक्ति देने का फैसला किया गया है. महिला ने इस नौकरी को स्वीकार कर लिया है.
दरअसल महिला ने नासिक ग्रामीण के एसपी द्वारा 8 फरवरी और 18 अप्रैल, 2019 को पारित आदेशों को रद्द करने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. उसने अधिकारी को नासिक ग्रामीण पुलिस भर्ती, 2018 के संबंध में नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग भी की थी.
साल 2018 में, उस समय 19 वर्षीय महिला ने नासिक ग्रामीण पुलिस भर्ती के लिए आवेदन दिया था. महिला अनुसूचित जाति श्रेणी में अपनी लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित हुई और 200 में से 171 अंक प्राप्त किए.
इसके बाद, महिला को मेडिकल जांच से गुजरना पड़ा, जो मुंबई के जेजे अस्पताल में किया गया था. जेजे अस्पताल के एनाटॉमी विभाग ने उसे सूचित किया कि उसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोहेमेटोलॉजी में कैरियोटाइपिंग (क्रोमोसोमल असामान्यताओं का पता लगाने के लिए) मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा.
जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान महिला के पेट के अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से पता चला था कि उसके शरीर में गर्भाशय और अंडाशय नहीं थे और मूत्राशय की जगह प्रोस्टेट जैसी संरचना थी. इसके बाद कैरियोटाइपिंग टेस्ट में बताया गया कि असल में वो एक "पुरुष" थी. इसी वजह से उसे नौकरी से वंचित कर दिया गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











